बोकारो चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज का प्रतिनिधिमंडल चास नगर निगम कार्यालय में सोमवार को मेयर भोलू पासवान से मिला और चास शहर की विभिन्न समस्याओं से संबंधित ज्ञापन सौंपा. अध्यक्ष मनोज चौधरी व महामंत्री राजकुमार जायसवाल ने ट्रांसपोर्ट नगर बनाने, जलापूर्ति फेज-दो को शीघ्र शुरू करने, फेज-तीन के लिए पाइपलाइन विस्तार कार्य करने, फुटपाथ दुकानदारों को व्यवस्थित ढंग से बसाने, गरगा ब्रिज से धर्मशाला मोड़ तक डिवाइडर पर लगी ग्रीलों की मरम्मत, कांजी हाउस का निर्माण, नालियों की नियमित सफाई, फॉगिंग आदि की मांग की. साथ ही निगम से संबंधित भ्रष्टाचार की शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने व विभिन्न वर्गों के प्रतिनिधित्व वाली एक सलाहकार समिति गठित करने की भी मांग की गयी. इसके अतिरिक्त चास के विभिन्न क्षेत्रों में पार्किंग स्थल चिन्हित करने व एक व्हाट्सएप नंबर जारी करने की मांग की गयी, ताकि लोग फोटो सहित अपनी शिकायत दर्ज करा सके. मेयर ने शीघ्र समस्याओं का समाधान का आश्वासन दिया.
Bokaro News : बोकारो में ट्रांसपोर्ट नगर बनाने की मांग
Bokaro News : चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज ने बोकारो में ट्रांसपोर्ट नगर बनाने की मांग की है.
