Bokaro News : अपराधियों ने युवक पर किया चाकू से वार

Bokaro News : ललपनिया में एक युवक की पीठ पर अज्ञात अपराधियों ने चाकू से वार कर दिया.

ललपनिया, गर्वमेंट कॉलोनी निवासी राजेंद्र प्रसाद उर्फ पिंटू कुमार पासवान (42 वर्ष) की पीठ पर अज्ञात अपराधियों ने चाकू से वार कर दिया. वह सोमवार की रात करीब आठ बजे अपनी स्कूटी से गोमिया रेलवे स्टेशन में अपने संबंधी को छोड़ कर लौट रहे थे. रास्ते में भारत प्रेस के समीप कुछ अपराधियों ने स्कूटी रोकने को कहा, लेकिन वे आगे बढ़ गये. व्यापार मंडल गोमिया के पास तीन अपराधी आ धमके और चाकू से वार कर दिया. इसके बाद अपराधी वहां से बाइक से भाग गये. श्री पासवान स्कूटी चलाते हुए बीडीओ रोड होकर चौक आये और तीनों अपराधियों को देख कर हल्ला करने लगे. इसके बाद अपराधी दुर्गा मंडप की ओर भाग गये. श्री पासवान अस्पताल गये प्राथमिक इलाज करा कर घर चले आये. आइइएल गोमिया थाना में मंगलवार को आवेदन दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >