VIDEO: बोकारो में क्रेन मालिक पर जानलेवा हमला, बाल-बाल बचे, थानेदार पर गंभीर आरोप

बोकारो के बीएस सिटी थाना क्षेत्र के गेमन इंडिया हनुमान मंदिर के पास क्रेन मालिक पंकज राय पर दो बाइक पर सवार चार अपराधियों ने गोली चला दी. गोली स्कॉर्पियो चला रहे पंकज राय को निशाना बना कर चलायी गयी थी, लेकिन वो इस फायरिंग में बाल-बाल बच गए.

बोकारो के बीएस सिटी थाना क्षेत्र के गेमन इंडिया हनुमान मंदिर के पास क्रेन मालिक पंकज राय पर दो बाइक पर सवार चार अपराधियों ने गोली चला दी. गोली स्कॉर्पियो चला रहे पंकज राय को निशाना बना कर चलायी गयी थी, लेकिन वो इस फायरिंग में बाल-बाल बच गए, जबकि एक राउंड हवाई फायरिंग भी की गयी. गोली चलने की घटना के बाद पंकज राय ने थाने पहुंचकर पुलिस को घटना की जानकारी दी. इस मामले को लेकर सेक्टर 12 थाना प्रभारी पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाया गया है. सिटी डीएसपी और थाना प्रभारी ने पंकज राय से इसे पूरे प्रकरण को लेकर पूछताछ की. पंकज राय ने बताया कि चंद्रपुरा के रहने वाले अंशु राय ने अपने पोकलेन को निकालने के लिए भाड़े पर क्रेन ले गया था. 1 लाख 75 हजार में सौदा तय हुआ था. इस दौरान डेढ़ लाख रुपए का भुगतान कर दिया गया. जब बचे पैसे की मांग की 21 अगस्त को की गई, तो हथियार के बल पर जान से मारने की धमकी देते हुए पैसा नहीं देने की बात कही. उसके बाद इसकी लिखित शिकायत 23 अगस्त को बोकारो एसपी से की गयी थी. एसपी को लिखित शिकायत देने के बाद सेक्टर 12 थाना में भी इसकी शिकायत की गई, लेकिन थाना प्रभारी ने आरोपियों को अपना परिचित बताते हुए मामले में सुलह कर लेने का दबाव बनाया और नहीं करने पर बोकारो छोड़कर भागने की धमकी दी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Guru Swarup Mishra

मैं गुरुस्वरूप मिश्रा. फिलवक्त डिजिटल मीडिया में कार्यरत. वर्ष 2008 से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से पत्रकारिता की शुरुआत. आकाशवाणी रांची में आकस्मिक समाचार वाचक रहा. प्रिंट मीडिया (हिन्दुस्तान और पंचायतनामा) में फील्ड रिपोर्टिंग की. दैनिक भास्कर के लिए फ्रीलांसिंग. पत्रकारिता में डेढ़ दशक से अधिक का अनुभव. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में एमए. 2020 और 2022 में लाडली मीडिया अवार्ड.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >