झारखंड में टोटो ड्राइवरों की हैवानियत, जबरन पिलायी शराब फिर पति के सामने पत्नी से किया सामूहिक दुष्कर्म

Crime News: बोकारो के सेक्टर 12 थाना क्षेत्र में शराब के नशे में धुत टोटो चालकों ने हैवानियत की है. पति और पत्नी को जबरन शराब पिलायी. विरोध करने पर दोनों को जमकर पीटा. पति के सामने ही पत्नी से सामूहिक दुष्कर्म किया. यह घटना बाजार से घर लौटते वक्त दंपती के साथ घटी. पुलिस ने चारों आरोपियों को अरेस्ट कर लिया.

Crime News: बोकारो, रंजीत कुमार-सेक्टर 12 थाना क्षेत्र में गुरुवार की देर रात एक महिला से सामूहिक दुष्कर्म किया गया. पति के सामने ही चारों युवकों (सभी की उम्र 20 से 30 के बीच) ने पत्नी से सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया. दुष्कर्म से पहले जबरन दोनों को शराब पिलायी. विरोध करने पर दोनों के साथ जमकर मारपीट की. इसके बाद महिला से दुष्कर्म किया. यह मामला देर रात सेक्टर-12 इंस्पेक्टर सुभाष चंद्र सिंह के पास पहुंचा. जानकारी सिटी डीएसपी आलोक रंजन को दी गयी. महिला की मेडिकल जांच रात को ही करायी गय. महिला मूलरूप से धनबाद के मधुबन की रहनेवाली है. पुलिस की तत्परता से सभी आरोपी लगातार छापेमारी के बाद देर रात को ही पुलिस गिरफ्त में आ गए.

टोटो चालकों की हैवानियत

गिरफ्तार युवकों में दिलीप कुमार (22 वर्ष), अजय कुमार (25 वर्ष), जय कुमार (उम्र 28) और एक अन्य (उम्र 27 वर्ष) है. दुष्कर्म की घटना के सभी आरोपी बोकारो में टोटो चलाते हैं. तीन आरोपी सेक्टर-12 थाना क्षेत्र के आसपास झोपड़ी में रहते हैं, जबकि एक आरोपी बीएसएल के सेक्टर-12 स्थित एक क्वार्टर का रहनेवाला है. फिलहाल सिटी डीएसपी आलोक रंजन के नेतृत्व में जांच जारी है.

ये भी पढ़ें: Saranda Encounter: झारखंड के सारंडा जंगल में सुरक्षाबलों की नक्सलियों से मुठभेड़, कोबरा जवान घायल, विस्फोटक बरामद

शराब के नशे में धुत थे टोटो ड्राइवर

भुक्तभोगी महिला ने बताया कि सदर अस्पताल स्थित निर्माणाधीन बिल्डिंग कंस्ट्रक्शन में पति के साथ काम करती है. काम खत्म करने के बाद पति के साथ सेक्टर-12 थाना क्षेत्र के दुंदीबाद बाजार में सामान खरीदने गयी थी. इसी बीच अनजान चार लोग मिले. जो पहले से ही शराब के नशे में धुत थे. उन्होंने पति-पत्नी को जबरन शराब पीने को मजबूर किया. नशे की हालत में विरोध करने पर पति और पत्नी के साथ मारपीट की. इसके बाद सभी ने दुष्कर्म किया. हो-हल्ला करने की काशिश करने पर दोबारा मारपीट की.

ये भी पढ़ें: केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ एवं MLA सीपी सिंह ने ऐसा क्या किया? जिसे स्वास्थ्य मंत्री डॉ इरफान अंसारी ने बताया शो-ऑफ

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Guru swarup mishra

मैं गुरुस्वरूप मिश्रा. फिलवक्त डिजिटल मीडिया में कार्यरत. वर्ष 2008 से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से पत्रकारिता की शुरुआत. आकाशवाणी रांची में आकस्मिक समाचार वाचक रहा. प्रिंट मीडिया (हिन्दुस्तान और पंचायतनामा) में फील्ड रिपोर्टिंग की. दैनिक भास्कर के लिए फ्रीलांसिंग. पत्रकारिता में डेढ़ दशक से अधिक का अनुभव. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में एमए. 2020 और 2022 में लाडली मीडिया अवार्ड.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >