क्रेन की ट्राली पलटने से चार मजदूर घायल

बोकारो के सेक्टर 12 स्थित निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज परिसर में क्रेन की ट्राली पलटने से चार मजदूर घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

बोकारो: सेक्टर 12 थाना क्षेत्र में निर्माणाधीन सरकारी मेडिकल कॉलेज परिसर में शनिवार को क्रेन की ट्राली पलटने से चार मजदूर घायल हो गये. इसमें 30 वर्षीय दीपक प्रमाणिक (चीतामू, पुरूलिया), 27 वर्षीय एलीमुल एसके (मुर्शीदाबाद), 27 वर्षीय रजीबुल एसके (मुर्शीदाबाद) और 26 वर्षीय शहीदुल इस्लाम (पलामू) शामिल हैं.

घटना की सूचना मिलने पर सेक्टर 12 इंस्पेक्टर सुभाष चंद्र सिंह दलबल के साथ पहुंचे और घटना की जानकारी ली. घायलों निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. श्री सिंह ने बताया कि एक मजदूर का ऑपरेशन कराया गया है.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >