कर्नाटक से झारखंड आ रहे कोरोना वायरस के संदिग्ध हेमलाल को ओड़िशा में ट्रेन से उतारा

बोकारो जिला के गोमिया प्रखंड अंतर्गत कर्री पंचायत के कर्री ग्राम निवासी हेमलाल महतो (47) को ओड़िशा के टिटलागढ़ स्टेशन पर उतारकर उसकी जांच की गयी. वह कोरोना का संदिग्ध मरीज है. बेंगलुरु के कातपाड़ी में एक कंपनी में काम करने वाले हेमलाल महतो में कोरोना वायरस के लक्षण पाये गये थे.

गोमिया : बोकारो जिला के गोमिया प्रखंड अंतर्गत कर्री पंचायत के कर्री ग्राम निवासी हेमलाल महतो (47) को ओड़िशा के टिटलागढ़ स्टेशन पर उतारकर उसकी जांच की गयी. वह कोरोना का संदिग्ध मरीज है. बेंगलुरु के कातपाड़ी में एक कंपनी में काम करने वाले हेमलाल महतो में कोरोना वायरस के लक्षण पाये गये थे.

कंपनी के सुपरवाइजर ने हेमलाल को जल्द से जल्द घर चले जाने की सलाह दी. हेमलाल महतो ने शुक्रवार को ही ट्रेन पकड़ ली. वह एलेप्पी एक्सप्रेस से अपने घर आ रहे थे. इसी बीच, ओड़िशा के टीटलागढ़ स्टेशन पर पुलिस ने उन्हें उतार लिया. उनकी मेडिकल जांच की गयी.

बाद में हेमलाल महतो को दूसरी ट्रेन से रात में बोकारो भेज दिया जायेगा. हेमलाल महतो ने फोन पर बताया कि वह बिल्कुल स्वस्थ हैं. चिकित्सकों ने जांच करने के बाद बताया कि 15 से 20 दिन तक किसी से बातचीत नहीं करनी है. एक घर में अकेले रहने की सलाह डॉक्टरों ने दी है.

श्री महतो ने बताया कि रेलवे विभाग ने उनसे कहा है कि रात 10 बजे की ट्रेन से उन्हें टिटलागढ़ से रवाना कर दिया जायेगा. यदि उन्हें रात 10 बजे ट्रेन से रवाना कर दिया गया, तो वह 23 मार्च को अपने घर गोमिया पहुंच जायेंगे.

उल्लेखनीय है कि कर्री ग्राम के सामाजिक कार्यकर्ताओं ने पिछले दिनों गोमिया के अंचल अधिकारी ओम प्रकाश मंडल को इस बारे में सूचित किया था. अंचल अधिकारी श्री मंडल ने बेरमो अनुमंडल के अनुमंडल पदाधिकारी को यह सूचना दी और समुचित उपाय करने का आग्रह किया.

एसडीएम प्रेम रंजन ने त्वरित कार्रवाई करते हुए रेलवे विभाग के अधिकारियों के आलावा जीआरपी को भी सूचना दी कि उनके क्षेत्र का एक व्यक्ति संभवत: कोरोना वायरस से पीड़ित है और वह बेंगलुरु से एलेप्पी एक्सप्रेस से बोकारो जिला के गोमिया आ रहा है.

यहां बताना प्रासंगिक होगा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील पर रविवार (22 मार्च, 2020) को पूरे देश में जनता कर्फ्यू का पालन किया जा रहा है. इसलिए इस दिन बस, ट्रेन सेवाएं रविवार सुबह 7 बजे से रात 9 बजे तक बंद हैं. यहां तक कि काफी संख्या में विमानन कंपनियों ने भी अपनी सेवाएं बंद रखी हैं.

प्रधानमंत्री की अपील को स्वीकार करते हुए लोगों ने खुद को अपने-अपने घरों में कैद कर रखा है. इसका उद्देश्य कोरोना वायरस के चेन को फैलने से रोकना है. झारखंड समेत पूरे देश में लोगों ने प्रधानमंत्री की इस अपील का स्वागत भी किया और इसका पालन भी किया.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबा अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं.

अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है.

वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं.

भौगोलिक विशेषज्ञता : वर्तमान में उनका फोकस पश्चिम बंगाल है. उन्होंने झारखंड, छत्तीसगढ़ और ओडिशा की खबरों पर भी काम किया है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है.

मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :-

राज्य की राजनीति और शासन : वर्पतमान में श्चिम बंगाल की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज.

सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग.

जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित रिपोर्टिंग.

डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है.

विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर पत्रकारिता, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव और तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >