कुक की हत्या में इस्तेमाल हथियार बरामद, अपराधियों को पकड़ने के लिए कई टीमें गठित

पेटरवार में कुक की हत्या के मामले में पुलिस ने हथियार बरामद कर लिए हैं। अपराधियों को पकड़ने के लिए कई टीमें गठित की गई हैं और जांच तेजी से चल रही है।

पेटरवार थाना क्षेत्र के न्यू बस स्टैंड के निकट संचालित राजेंद्र इंस्टीट्यूट ऑफ एजुकेशन एंड सोशल वेलफेयर के कौशल विकास केंद्र में कुक गणेश कपरदार की हत्या में इस्तेमाल सब्जी काटने वाला लोहे का चाकू और लोहे का हथौड़े पुलिस ने बरामद कर लिया है. पेटरवार पुलिस के अनुसार, हत्या के बाद अज्ञात अपराधियों ने दरवाजा आधा बंद कर दिया था. दरवाजे पर खून के निशान मिले हैं. इसके बाद अपराधी बेसिन पर हाथ धोने गये, जहां सामने रखी कुर्सी और दीवार पर भी खून के निशान मिले. बल्ब के स्विच पर भी खून के निशान पाये गये हैं. घटना की जांच के लिए जिले से कई विशेषज्ञों की टीम भी घटनास्थल पर पहुंची और वैज्ञानिक तरीके से जांच की. डॉग स्क्वायड की मदद से भी घटना की जांच और अपराधियों की तलाश की गयी.

जनप्रतिनिधियों ने की अपराधियों की गिरफ्तारी की मांग : गोमिया के पूर्व विधायक डॉ लंबोदर महतो, जिग सदस्य प्रह्लाद महतो और सांसद प्रतिनिधि रितेश सिन्हा भी घटनास्थल पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली. उन्होंने अपराधियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की. बेरमो अनुमंडल के पुलिस उपाधीक्षक रवींद्र कुमार सिंह ने प्रेस वार्ता में बताया कि अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए कई पुलिस टीमें गठित की गयी हैं. जल्द ही मामले का खुलासा किया जायेगा. घटना के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है. मृतक के परिजनों के घटनास्थल पर पहुंचने के बाद आवश्यक कागजी प्रक्रिया पूरी कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जायेगा.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >