Bokaro News : दो ट्रकों की टक्कर, खलासी का पैर कटा

Bokaro News : कसमार में दो ट्रकों की टक्कर में एक खलासी का पैर कट गया.

कसमार थाना क्षेत्र के दांतू में शनिवार की देर रात को दो ट्रकों के बीच हुई जोरदार टक्कर में एक खलासी गंभीर रूप से घायल हो गया. उसका बायां पैर कट गया और दाहिना पैर टूट गया है. जानकारी के अनुसार, दांतू दुर्गा मंदिर के सामने एलपी ट्रक (संख्या जेएच 02 एयू 1017) को पीछे से तेज रफ्तार से आ रहे कोयला लदे एलपी ट्रक (संख्या जेएच 02 एडब्ल्यू 6150) ने जोरदार टक्कर मार दी. पीछे वाले ट्रक में सवार खलासी शाहनवाज (निवासी खलारी) गंभीर रूप से घायल हो गया. आसपास के ग्रामीण पहुंचे और घायल खलासी को एंबुलेंस की व्यवस्था की गयी. दांतू के मुखिया चंद्रशेखर नायक व पंसस नागेंद्र नायक के सहयोग से उसे तत्काल रिम्स भेजा गया. पुलिस भी पहुंची और दोनों वाहनों को अपने कब्जे में ले लिया. थाना प्रभारी कुंदन कुमार ने बताया कि घटना को लेकर अभी तक कोई लिखित शिकायत नहीं मिली है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

पेटरवार में कार पलटी, छह लोग घायल, चार गंभीर

पेटरवार-बोकारो पथ पर पेटरवार थाना क्षेत्र अंतर्गत लुकैया अंसारी मोड़ के निकट एक कार (जेएच 09 ए एस 7269) अनियंत्रित होकर पलट गयी. इसमें चालक सहित कार में सवार छह लोग घायल हो गये. घायल मनोज बाउरी (48 वर्ष), बहुल तिवारी (45 वर्ष), रंजीत रजवार (46 वर्ष), वरुण पाठक (50 वर्ष) जगु मोदी (58 वर्ष) और बिहारी (36 वर्ष) बोकारो के अलग-अलग जगह के हैं. घटना गुरुवार रात साढ़े तीन बजे की है. ये सभी एक शादी समारोह से लौट रहे थे. इसी दौरान दुर्घटना हो गयी. घटनास्थल के पास रेड चिल्ली नामक लाइन होटल के कर्मियों के सहयोग से सभी घायलों को पेटरवार स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया. चिकित्सा पदाधिकारी डॉ हेमलता तिग्गा ने प्राथमिक उपचार किया तथा गंभीर रूप से घायल वरुण पाठक, जगु मोदी, रंजीत रजवार व बिहारी को बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल बोकारो रेफर कर दिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By JANAK SINGH CHOUDHARY

JANAK SINGH CHOUDHARY is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >