Bokaro News : दर्ज कराया मामला, पति की मौत की जांच की मांग

Bokaro News : मृतक उमवि पोखन्ना में शिक्षक के पद पर थे कार्यरत

Bokaro News : गिरिडीह जिले के हरलाडीह निवासी बबीता देवी ने चास थाना में रविवार को एक प्राथमिकी दर्ज करायी है. दर्ज प्राथमिकी में कहा है कि मेरे पति राजेश कुमार चास एक के उमवि पोखन्ना में शिक्षक के पद पर कार्यरत थे. हम चास के शांति निकेतन गली चास में किराये के मकान में रहते हैं. पूरा परिवार दुर्गापूजा के अवकाश में गिरिडीह स्थित अपने गांव आ गये थे. तीन अक्तूबर के मेरे पति बोकारो के चास स्थित आवास चले गये थे. पति से अंतिम बार रात पौने दस बजे के करीब वीडियो कॉल से बातचीत हुई. चार अक्तूबर की सुबह पौने आठ बजे आवास के मालिक ने फोन कर सूचना की कि मेरे पति का शरीर आवास के अंदर जमीन पर गिरा हुआ है. गर्दन में एक पतला धागानुमा रस्सी फंसी हुई है. खबर पाकर परिवार सहित चास स्थित किराये के आवास में पहुंचे. खिड़की खोल कर देखा गया. चास अनुमंडल अस्पताल ले जाने पर चिकित्सकीय जांच के बाद पति को मृत घोषित कर दिया गया, लेकिन मेरे पति की मौत स्वाभाविक नहीं लगती है. घटनाक्रम की उचित जांच की जाये. आवेदन मिलने पर पुलिस मामला दर्ज कर जांच में जुट गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: MANOJ KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >