Bokaro News :पिंड्राजोरा में व्यवसायी की गला घोंट कर हत्या

Bokaro News : विरोध करने पर अपराधियों ने सुमित के साथी शिबू को भी दी जान मारने की धमकी

okaro News : पिंड्राजोरा थाना क्षेत्र के बहादुरपुर टोला मानटांड़ के एक घर में तेलीडीह बस्ती निवासी सुमित कुमार महतो (35 वर्ष) की गमछे से गला घोंट कर हत्या कर दी गयी. घटना रविवार की सुबह तीन बजे की बतायी जा रही है. बताया जाता है कि घर का दरवाजा बंद था. खिड़की के सहारे चार लोग छत पर चढ़े और सीढ़ी के से घर में घुस कर घटना को अंजाम दिया. घटना की खबर फैलते ही क्षेत्र में सनसनी फैल गया है. घटना की सूचना पाकर रविवार सुबह पिंड्राजोरा थाना प्रभारी विवेक कुमार पांडे, उदय शंकर शर्मा, अनिकेत कुमार, राजकिशोर सिंह ने सदलबल घटनास्थल पहुंच कर मामले की छानबीन की. पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पंचनामा करने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेजा. इसी दौरान घटना से आक्रोशित ग्रामीण एवं परिजनों ने शव लदे वाहन को रोक कर फोरलेन एनएच-23 तेलीडीह मोड़ पर सड़क को जेबीएसएस के जिला अध्यक्ष निमाई महतो के नेतृत्व में जाम कर दिया. परिजन डॉग स्क्वायड बुलाकर घटना की छानबीन की मांग कर रहे थे. पुलिस पदाधिकारियों के समझाने व मांग मान लेने पर आधे घंटे बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया. मिली जानकारी के अनुसार बंगला ईंट भट्ठा कारोबारी तथा जमीन व्यवसायी सुमित कुमार महतो शनिवार की रात मानटांड़ के शिबू महतो के घर सोये थे. पिंड्राजोरा थाना क्षेत्र के बहादुरपुर टोला मानटांड़ के एक घर में रविवार की अहले सुबह तेलीडीह बस्ती निवासी सुमित कुमार महतो की हत्या की घटना के प्रत्यक्षदर्शी शिबू महतो ने पुलिस को बताया कि कमरे में खटपट होने पर जब उसकी नींद खुली. उसने देखा की चार लोग खटिया पर सोये सुमित महतो का गमछे से गला दबाकर मारपीट कर रहे हैं. जब उसने विरोध किया तो चारों ने उसे भी जान मारने की धमकी दी. उस समय रात के करीब तीन बज रहे थे. शिबू महतो ने पुलिस को बताया कि वह प्रत्येक दिन सुमित के साथ ही इसी घर में सोता है. शनिवार की रात भी वह जमीन पर तथा सुमित खटिया पर सोया हुआ था. चार लोग जब घर पर आये तो सुमित के साथ रहने वाला कुत्ता खुला हुआ था और वह लोगों को देख कर भौंकने लगा. जिससे उसकी नींद खुल गयी. सुमित को जान से मारने के बाद चारों लोग छत के ऊपर चढ़ कर भाग गये. चारों अपराधियों के जाने के बाद वह दौड़ कर बगल के भुसा गोप के घर पहुंचा और समय पूछते हुए घटना की जानकारी दी. वही पुलिस के समक्ष सुमित के भाई अनिल महतो ने बताया कि उसका भाई चार साल से घर बनाकर तेलीडीह बस्ती से आकर यहीं रहता था. घर आता-जाता था. वह बहुत ही सरल एवं शांत स्वभाव का था. किसी के साथ उसका कभी भी व्यवहार खराब नहीं रहा है. सुमित अविवाहित था.

डॉग स्क्वायड ने घटनास्थल पहुंच कर की जांच :

घटना के उद्भेदन को लेकर रविवार की सुबह पिंड्राजोरा पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने के बाद घटनास्थल के आसपास लगी सीसीटीवी खंगालने में लगी है. पुलिस ने घटना के समय बहादुरपुर रोड से गुजरने वाले वाहन तथा लोगों की जांच की. पुलिस ने डॉग स्क्वायड मंगा कर भी घटनास्थल की जांच की. कुत्ता घटनास्थल पर गमछा का सूंघ कर बगल के भुसा गोप के घर जा पहुंचा और वहां रखा चप्पल सूंघने लगा. पुलिस के पूछने पर भुसा गोप ने बताया कि वह घटना के बाद घटनास्थल पर गया था. पुलिस अधिकारियों ने कहा बहुत जल्द घटना का उद्भेदन किया जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: MANOJ KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >