वर्कस्किल प्रतियोगिता में बीएसएल कर्मचारियों का परचम, राष्ट्रीय स्तर पर करेंगे प्रतिनिधित्व

बोकारो इस्पात संयंत्र (बीएसएल) के 27 कर्मचारियों ने हावड़ा में आयोजित 37वीं सीआईआई पूर्वी क्षेत्रीय वर्कस्किल प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है. इलेक्ट्रिक मोटर और इलेक्ट्रिशियन जैसे ट्रेडों में प्रथम स्थान हासिल कर, वे अब राष्ट्रीय स्तर पर बीएसएल का प्रतिनिधित्व करने के लिए तैयार हैं.

बोकारो इस्पात संयंत्र (बीएसएल) के कर्मचारियों ने हावड़ा में आयोजित 37वीं कन्फेडरेशन ऑफ इंडियन इंडस्ट्री (सीआईआई) पूर्वी क्षेत्रीय वर्कस्किल प्रतियोगिता में तकनीकी कौशल और व्यावहारिक दक्षता का शानदार प्रदर्शन किया. प्रतियोगिता में पूर्वी भारत के प्रमुख सार्वजनिक और निजी क्षेत्र के उद्योगों के कर्मचारियों ने हिस्सा लिया. बीएसएल के कर्मचारियों ने विभिन्न तकनीकी ट्रेड में बेहतर प्रदर्शन करते हुए संयंत्र का नाम रोशन किया.

27 कर्मचारियों का हुआ था चयन

बीएसएल में आयोजित आंतरिक प्रतियोगिता ‘अधिशासी निदेशक (संकार्य) स्किल्स एक्सीलेंस ट्रॉफी’ में प्रदर्शन के आधार पर 27 कर्मचारियों का चयन किया गया था. इन कर्मचारियों ने नौ तकनीकी ट्रेड में पूर्वी क्षेत्रीय प्रतियोगिता में हिस्सा लिया.

इलेक्ट्रिक मोटर और इलेक्ट्रिशियन ट्रेड में प्रथम स्थान

स्टील मेल्टिंग शॉप-1 के जूनियर इंजीनियरिंग एसोसिएट करुणेश जायसवाल ने ‘इलेक्ट्रिक मोटर’ ट्रेड में प्रथम स्थान हासिल किया. वहीं, स्टील मेल्टिंग शॉप-2 और सतत ढलाई प्रभाग के इंजीनियरिंग एसोसिएट लक्ष्मण कुमार ने ‘इलेक्ट्रिशियन’ ट्रेड में विजेता बनने का गौरव हासिल किया.

इंस्ट्रूमेंटेशन एवं ऑटोमेशन विभाग के इंजीनियरिंग एसोसिएट मुकेश कुमार पांडेय ने ‘इंस्ट्रूमेंट मैकेनिक’ और सिंटर प्लांट के इंजीनियरिंग एसोसिएट बीरेन्द्र बी. पूर्ति ने ‘टर्नर’ ट्रेड में द्वितीय स्थान प्राप्त किया.

अन्य ट्रेड में भी बीएसएल कर्मियों ने हासिल किये स्थान

स्टील मेल्टिंग शॉप-1 के इंजीनियरिंग एसोसिएट उत्कर्ष ऋषभ ने ‘इलेक्ट्रिक मोटर’, सिंटर प्लांट के जूनियर इंजीनियरिंग एसोसिएट आदित्य नारायण ने ‘इलेक्ट्रिशियन’, इंस्ट्रूमेंटेशन एवं ऑटोमेशन विभाग के इंजीनियरिंग एसोसिएट दिलीप कुमार ने ‘इंस्ट्रूमेंट मैकेनिक’ और हॉट स्ट्रिप मिल के इंजीनियरिंग एसोसिएट अवधेश कुमार ने ‘पीएलसी’ ट्रेड में तृतीय स्थान हासिल किया.

इस प्रदर्शन से बीएसएल के कर्मचारियों की तकनीकी दक्षता और व्यावहारिक कौशल को क्षेत्रीय स्तर पर पहचान मिली है.

राष्ट्रीय स्तर पर करेंगे बीएसएल का प्रतिनिधित्व

क्षेत्रीय प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बीएसएल के विजेता अब राष्ट्रीय स्तर की वर्कस्किल प्रतियोगिता में बोकारो इस्पात संयंत्र का प्रतिनिधित्व करेंगे. राष्ट्रीय प्रतियोगिता में उन्हें अपने तकनीकी कौशल और व्यावहारिक दक्षता को बड़े मंच पर प्रदर्शित करने का अवसर मिलेगा.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sunil kumar tiwari

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >