बोकारो स्टील प्लांट में यूटिलिटीज सेफ्टी पखवाड़ा शुरू, सड़क सुरक्षा को लेकर बनी मानव श्रृंखला

बोकारो स्टील प्लांट में जीरो हार्म के लक्ष्य को पाने के लिए यूटिलिटीज सेफ्टी पखवाड़ा संगच्छध्वम् 2026 का शुभारंभ किया गया। जानें सुरक्षा के प्रति क्या है पहल।

बोकारो स्टील प्लांट में यूटिलिटीज विभाग के अंतर्गत सिविल इंजीनियरिंग डिपार्टमेंट (सीईडी), वाटर मैनेजमेंट डिपार्टमेंट (डब्ल्यूएमडी), गैस यूटिलिटी (जीयू) और एयर कंडीशनिंग वेंटिलेशन सिस्टम (एसीवीएस) विभाग की ओर से संयुक्त रूप से ‘यूटिलिटीज सेफ्टी पखवाड़ा’ का शुभारंभ किया गया. इसका आयोजन ‘संगच्छध्वम् 2026 - यूनाइटेड यूटिलिटीज, अनकम्प्रोमाइज्ड सेफ्टी’ थीम के तहत किया जा रहा है.

इस पहल का उद्देश्य यूटिलिटीज से जुड़े विभिन्न विभागों के अधिकारियों, कर्मचारियों और संविदा कर्मियों के बीच सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने के साथ एकजुटता और सामूहिक जिम्मेदारी की भावना को मजबूत करना है.

कार्यक्रम का शुभारंभ अधिशासी निदेशक (संकार्य) ने किया. इस दौरान मुख्य महाप्रबंधक (यूटिलिटीज), मुख्य महाप्रबंधक (सुरक्षा एवं अग्निशमन सेवाएं) समेत अन्य वरीय अधिकारी, कर्मचारी और बड़ी संख्या में संविदा कर्मी मौजूद रहे.

सड़क सुरक्षा को लेकर बनाई मानव श्रृंखला

यूटिलिटीज सेफ्टी पखवाड़ा के तहत आयोजित पहले कार्यक्रम में प्लांट-प्लाजा रोड पर सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए मानव श्रृंखला बनाई गई. इसका उद्देश्य संयंत्र के अधिकारियों, कर्मचारियों और श्रमिकों को सड़क सुरक्षा नियमों के प्रति जागरूक करना और सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए सावधानी बरतने का संदेश देना था.

31, 32 | Prabhat Khabar Network

अभियान में बड़ी संख्या में अधिकारियों, कर्मचारियों और संविदा कर्मियों ने हिस्सा लिया. प्रतिभागियों ने सुरक्षा संदेशों वाले बैनर और नारों के माध्यम से सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करने की अपील की. हाथों में हाथ मिलाकर बनाई गई मानव श्रृंखला ने एकजुटता, सामूहिक जिम्मेदारी और सुरक्षित कार्य संस्कृति का संदेश दिया.

अधिशासी निदेशक (संकार्य) ने कहा कि सुरक्षा प्रत्येक व्यक्ति की सामूहिक जिम्मेदारी है. उन्होंने सभी कर्मचारियों से कार्यस्थल पर निर्धारित सुरक्षा मानकों का पूरी तरह पालन करने की अपील की. उन्होंने ‘जीरो हार्म’ के लक्ष्य को हासिल करने के लिए सभी से लगातार सजग, सतर्क और प्रतिबद्ध रहने का आह्वान किया.

पखवाड़े में होंगे कई सुरक्षा कार्यक्रम

‘यूटिलिटीज सेफ्टी पखवाड़ा’ के दौरान ‘संगच्छध्वम्’ यानी ‘साथ-साथ चलें, साथ-साथ आगे बढ़ें’ की भावना के साथ कई कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे. इनमें सेफ्टी क्विज, नुक्कड़ नाटक, सेफ्टी वॉल आर्ट एवं ड्रॉइंग, टूल बॉक्स टॉक और लाइन ऑफ फायर चैलेंज प्रमुख हैं.

इन गतिविधियों के माध्यम से कर्मचारियों को सुरक्षित कार्यप्रणाली अपनाने, संभावित जोखिमों की समय रहते पहचान करने और दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए जरूरी सावधानियां बरतने के प्रति जागरूक किया जाएगा.

आयोजकों के अनुसार, अभियान का उद्देश्य सुरक्षा को केवल नियमों के पालन तक सीमित रखना नहीं है. इसे कर्मचारियों की दैनिक कार्यसंस्कृति और सामूहिक व्यवहार का अभिन्न हिस्सा बनाने पर जोर दिया जा रहा है.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sunil tiwari

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >