BSL की बैठक में बोनस को लेकर नहीं बनी सहमति, प्रबंधन ने कहा 22,000 देंगे, यूनियनों ने किया विरोध

बीएसएल सहित सेल कर्मियों के लिए बोनस को लेकर हुई बैठक में सहमति नहीं बन पायी है. प्रबंधन का कहना है कि 22,000 रुपये देंगे. लेकिन यूनियन 63,000 रुपये बोनस की मांग कर रहे हैं. अब अगली बैठक 24 सितंबर को होगी

बोकारो: बीएसएल सहित सेल कर्मियों को बोनस देने को लेकर सोमवार को नयी दिल्ली में एनजेसीएस की बैठक हुई, लेकिन नतीजा नहीं निकला. कारण है कि सेल प्रबंधन का कहना था कि 22,000 रुपये बोनस देंगे. जबकि यूनियन की मांग है कि 63,000 बोनस लेंगे. लिहाजा, बोनस को लेकर अगली बैठक 24 सितंबर को होगी. सेल प्रबंधन के प्रस्ताव को ठुकराते हुए यूनियन ने बोनस फॉर्मूला बनाने की मांग की.

जानकारी के मुताबिक बैठक शुरू होते ही प्रबंधन ने इस बार भी 21,000 रुपये बोनस देने की बात कही, जिसका यूनियन ने विरोध किया. बहस के बाद प्रबंधन ने एक हजार रुपये बढ़ाकर 22,000 देने का प्रस्ताव देते हुए इससे अधिक देने में असमर्थता जतायी. इसके बाद यूनियन के सदस्य नाराज हो गये. कहा कि प्रबंधन पहले फॉर्मूला बनाये, तब बोनस दे.

प्रॉफिट को देखते हुए कर्मियों को मिले बोनस : 

यूनियन का कहना था कि पिछले वित्तीय वर्ष व वर्तमान वित्तीय वर्ष के प्रॉफिट को देखते हुये कर्मियों को बोनस दिया जाये. यूनियन का कहना है कि सेल को इस बार चार गुना अधिक मुनाफा हुआ है. इसलिए कर्मियों को बोनस का भुगतान भी चार गुना अधिक (84,000 रुपये) होना चाहिए. इसके बाद भी प्रबंधन के 22,000 रुपये बोनस के प्रस्ताव पर यूनियन ने तीन गुना 63,000 रुपये की मांग की.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Sameer Oraon

समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >