Bokaro News : बीएसएल ने हासिल की एक और ऐतिहासिक उपलब्धि

Bokaro News : बोकारो स्टील प्लांट में ह्यूमन कैपिटल मैनेजमेंट (एचसीएम) प्रणाली को गो-लाइव किया गया. इसके साथ ही बीएसएल एक और ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल करते हुए डीपीडीपी अधिनियम का पूर्ण अनुपालन करने वाला देश का पहला सार्वजनिक उपक्रम बन गया है.

बोकारो. बोकारो स्टील प्लांट में ह्यूमन कैपिटल मैनेजमेंट (एचसीएम) प्रणाली को गो-लाइव किया गया. इसके साथ ही बीएसएल एक और ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल करते हुए डीपीडीपी अधिनियम का पूर्ण अनुपालन करने वाला देश का पहला सार्वजनिक उपक्रम बन गया है. यह उपलब्धि बीएसएल की डिजिटल परिवर्तन यात्रा और आधुनिक कार्यबल प्रबंधन के प्रति उसकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है. बीएसएल की ओर से लागू की गयी “प्रखर ” नामक फ्यूजन-आधारित एचसीएम प्रणाली का दूसरा चरण एचआर प्रक्रियाओं को स्वचालित करने, पारदर्शिता बढ़ाने व कर्मचारी अनुभव को बेहतर बनाने के उद्देश्य से विकसित किया गया है. परियोजना निर्धारित समयावधि में सफलता के साथ पूरी की गयी है. एचसीएम प्रणाली के दूसरे चरण के गो-लाइव कार्यक्रम एचआर (एलएंडडी ) के मुख्य सभागार में शनिवार को हुआ. बीएसएल निदेशक प्रभारी बीरेंद्र कुमार तिवारी ने किया उद्घाटन

बोकारो स्टील प्लांट के निदेशक प्रभारी बीरेंद्र कुमार तिवारी ने दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया. उनके साथ अधिशासी निदेशक (संकार्य) सीआर महापात्रा, अधिशासी निदेशक (वित्त व लेखा) सुरेश रंगनी, अधिशासी निदेशक (मानव संसाधन) राजश्री बनर्जी, अधिशासी निदेशक (माइंस) विकास मनवटी, अधिशासी निदेशक (सामग्री प्रबंधन) सीआर मिश्रा, अधिशासी निदेशक (परियोजनाएं) अनीश सेनगुप्ता सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे.

एचसीएम प्रणाली की विशेषताओं और इसके क्रियान्वयन की जानकारी परियोजना कार्यान्वयन भागीदार मैसर्स डेलॉइट के अधिशासी निदेशक मोहित फौगाट, परियोजना प्रबंधक अंकुर अग्रवाल व मैसर्स ओरेकल के निदेशक विपुल लहरी भी कार्यक्रम में सम्मिलित हुए. शुरुआत में अधिशासी निदेशक (मानव संसाधन) राजश्री बनर्जी ने सभी उपस्थितजनों का स्वागत किया. एचसीएम प्रणाली की विशेषताओं और इसके क्रियान्वयन की दिशा में उठाए गए कदमों पर प्रकाश डाला.

मार्च से बीएसएल के माइंस, सीसीएसओ व कोलियरी में भी कर दी जाएगी लागू

मार्च 2025 से माइंस, सीसीएसओ व कोलियरी में भी लागू राजश्री बनर्जी ने जानकारी दी कि यह प्रणाली मार्च 2025 से बीएसएल के माइंस, सीसीएसओ व कोलियरी में भी लागू कर दी जाएगी. मुख्य अतिथि बीरेंद्र कुमार तिवारी ने एचसीएम प्रणाली में लॉगिन कर गो-लाइव की औपचारिक घोषणा की. इस महत्वपूर्ण उपलब्धि के लिए एचआर विभाग, वित्त व लेखा, सी एंड आई टी सहित समस्त टीम को बधाई दी. परियोजना कार्यान्वयन पार्टनर , मैसर्स डेलॉइट और मैसर्स ओरेकल की सराहना की.

एचआर प्रक्रियाओं को सुलभ और पारदर्शी बनाएगी प्रणाली

श्री तिवारी ने कहा कि यह प्रणाली एचआर प्रक्रियाओं को सुलभ व पारदर्शी बनाएगी. प्रबंधन और उपयोगकर्ताओं दोनों की आवश्यकताओं को पूरा करने में सक्षम होगी. परियोजना कार्यान्वयन पार्टनर , मैसर्स डेलॉइट द्वारा एचसीएम प्रणाली के क्रियान्वयन और उपयोगकर्ता इंटरफेस पर विस्तृत प्रस्तुति दी गयी. साथ ही, एक विशेष डेमो व प्रशिक्षण सत्र का भी आयोजन किया गया. इसमें तकनीकी बिंदुओं पर चर्चा की गयी.

एचसीएम प्रणाली के रोल आउट पर दी विस्तृत जानकारी

सहायक महाप्रबंधक (एचआर) राहुल त्रिपाठी ने एचसीएम प्रणाली के रोल आउट पर विस्तृत जानकारी दी. उल्लेखनीय है कि एचसीएम प्रणाली के पहले चरण का शुभारंभ 20 दिसंबर 2024 को सेल के अध्यक्ष अमरेंदु प्रकाश द्वारा वर्चुअली किया गया था. इस अवसर पर सेल के निदेशक (कार्मिक) केके सिंह भी उपस्थित थे. संचालन एनके झा, उपमहाप्रबंधक (एचआर) व प्रगति, सहायक प्रबंधक (एचआर) ने किया.

भविष्य के तकनीकी नवाचारों की दिशा में एक कदम आगे एचसीएम प्रणाली के सफल क्रियान्वयन के साथ, बोकारो स्टील प्लांट न केवल डिजिटल एचआर समाधान में अग्रणी बन गया है, बल्कि डीपीडीपी अधिनियम के अनुरूप अपने डेटा सुरक्षा ढांचे को भी मजबूत कर रहा है. यह पहल बीएसएल को भविष्य के तकनीकी नवाचारों की दिशा में एक कदम आगे ले जाती है और इसे देश के अन्य सार्वजनिक उपक्रमों के लिए एक प्रेरणास्रोत बनाती है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >