बोकारो. बोकारो पब्लिक स्कूल-03 के छात्र-छात्राओं ने लोकसभा चुनाव को लेकर मतदाता जागरूकता रैली निकाली. प्राचार्या डॉ सुधा शेखर ने रैली को रवाना किया. प्राचार्या ने विद्यार्थियों को बताया कि मतदान करना सभी का कर्तव्य है. मतदान से हम एक सशक्त सरकार चुन सकते हैं. इसलिए हम सभी को मतदान अवश्य करना चाहिए. हमें मजबूती के साथ इस राष्ट्रीय पर्व के अवसर पर अधिक से अधिक संख्या में भाग लेना चाहिए. रैली में शामिल छात्र-छात्राओं ने हाथों में मतदाता जागरूकता से संबंधित पोस्टर-बैनर लिये थे. रैली स्कूल से निकली और सेक्टर तीन में जगह-जगह घूमते हुए पुन: स्कूल लौटकर समाप्त हो गयी. रैली के बाद शिक्षक-शिक्षिकाओं व छात्र-छात्राओं को घर व पड़ोसियों को मतदान के लिए प्रेरित करने की शपथ दिलायी गयी. स्कूल के निदेशक कैप्टन आरसी यादव, उप प्राचार्य विश्वजीत पाल, आरआर प्रसाद, अजीत कुमार झा, केदार कुमार, मंजर आलम, नारायण महतो, पूर्णिमा सिंह, अमित कुमार, आकाश कुमार आदि शामिल थे. मतदान के दिन तत्पर रहे स्वास्थ्य विभाग : बीडीओ चंदनकियारी. सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी सह चंदनकियारी बीडीओ राजीव कुमार सिंह ने सोमवार को सीएचसी परिसर में लोकसभा चुनाव को लेकर चंदनकियारी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में सभी चिकित्सा पदाधिकारी व कर्मियों के साथ बैठक की. जानकारी प्राप्त करने के बाद मतदान के दिन उनकी जिम्मेदारियों से अवगत कराया. बीडीओ ने मतदान कर्मियों व पदाधिकारियों को स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करने का निर्देश दिया. इसके लिए स्वास्थ्य विभाग को तत्पर रहने का निर्देश दिया. कहा कि मतदान के दिन टीम को सुबह चार बजे से लेकर रात तक हर हाल में सक्रिय भूमिका में रहना हैं. मतदान के दिन किसी भी मतदान कर्मी या पदाधिकारी को स्वास्थ्य संबंधी समस्या होने पर अविलंब सेवा देने हैं. इसमें किसी प्रकार का कोताही नहीं बरतनी हैं. बैठक में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ तृप्ति पांडेय के अलावा सभी एएनएम, जीएनएम, एमपीडब्ल्यू, स्वास्थ्य सहिया समेत स्वास्थ्य कर्मिया उपस्थित थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
