बोकारो : दो बाइक की टक्कर में तीन जख्मी, एक रिम्स रेफर, पिंड्राजोरा थाना क्षेत्र की है घटना

पिंड्राजोरा थाना के समीप शनिवार की शाम चार बजे दो बाइक की जोरदार टक्कर हो गयी. इसमें तीन युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गये. जानकारी के अनुसार चौवाटांड़ निवासी सुमित कुमार प्रमाणिक (15) बाइक (जेएच09एभी9586) से ट्यूशन जा रहा था.

पिंड्राजोरा थाना के समीप शनिवार की शाम चार बजे दो बाइक की जोरदार टक्कर हो गयी. इसमें तीन युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गये. जानकारी के अनुसार चौवाटांड़ निवासी सुमित कुमार प्रमाणिक (15) बाइक (जेएच09एभी9586) से ट्यूशन जा रहा था. इस बीच विपरीत दिशा से आ रही दूसरी बाइक से टक्कर हो गयी. दूसरी बाइक पर सवार पिंड्राजोरा निवासी सौरभ कुमार महतो (18) व उलगोड़ा निवासी छोटू गोराई (18) गंभीर रूप से जख्मी हो गये. सौरभ कुमार महतो की हालत ज्यादा गंभीर है. परिजन उसे रिम्स (रांची) लेकर चले गये हैं. वहीं छोटू गोराई को भी गंभीर चोटें आयी है. सुमित का दाया पैर टूट गया है. दोनों को चास के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. सुमित सियालजोरी थाना क्षेत्र के अलवारा गांव का रहने वाला है. वह अपने मामा घर चौवाटांड़ मे रहकर पढ़ाई कर रहा है. घटना के बाद दूसरी बाइक को किसी ने हटा दिया. पुलिस ने घटनास्थल से एक ही बाइक को बरामद किया.

Also Read: बोकारो : बकाया जल शुल्क नहीं देने पर कटेगा कनेक्शन, चास नगर निगम में राजस्व वसूली को लेकर की गयी समीक्षा बैठक

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >