बोकारो के सेक्टर-1 में युवक को मारी गोली, अस्पताल में चल रहा इलाज

Bokaro News: बोकारो के सेक्टर-1 स्थित श्रीराम मंदिर मार्केट में चाय पी रहे युवक को बाइक सवार ने गोली मार दी. पैर में गोली लगने से युवक घायल हो गया, जिसका बीजीएच में इलाज चल रहा है. इससे जुड़ी कहबर नीचे पढ़ें.

बोकारो से रंजीत कुमार की रिपोर्ट 

Bokaro News: झारखंड के बोकारो के बीएस सिटी थाना क्षेत्र के सेक्टर 1 स्थित श्री राम मंदिर मार्केट के रविवार की रात लगभग 10 बजे के आसपास एक चाय दुकान पर चाय पी रहे युवक को बाइक सवार युवकों ने गोली मार दी. चाय पी रहे युवक के पैर में गोली लगी. गोली मारने के बाद बाइक पर सवार दोनों युवक भाग निकले. 

घायल युवक अस्पताल में भर्ती, आरोपी की पहचान हुई

घायल युवक का नाम जयराम प्रसाद (45 वर्ष) है. वह बोकरों के चास थाना क्षेत्र के नदुआ स्थान का रहने वाला है. घटना की जानकारी मिलने के बाद घटनास्थल पर तुरंत सिटी डीएसपी आलोक रंजन और बीएस सिटी इंस्पेक्टर सुदामा कुमार दास पहुंचे. घायल युवक को पीसीआर वैन से इलाज के लिए बोकारो जनरल अस्पताल भिजवाया. युवक अभी खतरे से बाहर है. अस्पताल में इलाज जारी हैं.

आरोपी की हुई पहचान

गोली मारने वाले युवक की पहचान सेक्टर 1 निवासी भूट्टू के रूप में की गई है. जानकारी के अनुसार जयराम सेक्टर वन श्री राम मंदिर मार्केट के पास फुटपाथ पर अपने तीन-चार दोस्तों के साथ चाय पी रहा था. इसी दौरान भूट्टू एक बाइक पर सवार अपने एक दोस्त के साथ वहां आया. फिर चाय पी रहे जयराम पर गोली चला दी. गोली जयराम के पैर में लगी और जयराम गिर गया. इससे वहां अफरा तफरी मच गई. बाइक सवार गोली मारने के बाद फरार हो गया. 

रंजिश में चली गोली, छापेमारी जारी

बताया जाता है कि पीड़ित और गोली चलाने वाला दोनों आपस में परिचित है. दोनों जमीन के धंधे से जुड़े हैं. किसी बात को लेकर के दोनों के बीच आपसी रंजिश चल रही थी. रविवार को जैसे ही भूट्टू को पता चला कि जयराम श्री राम मंदिर मार्केट में चाय पी रहा है. वहां पहुंचकर जयराम के पैर में गोली मार दी. फिलहाल पुलिस मामले की पूरी जांच कर रही है. सिटी डीएसपी श्री रंजन ने कहा कि कानून को हाथ में लेने का अधिकार किसी को नहीं है. अपराधी हर हाल में गिरफ्तार होंगे. छापेमारी शुरू कर दी गई है.

यह भी पढ़ें : बाबा दरबार पहुंचीं झरिया विधायक, कहा : राज्य में विकास कार्यों पर लगा ब्रेक

यह भी पढ़ें : Deoghar News : मथुरापुर में सात घंटे का रेलवे ट्रैफिक ब्लॉक, आठ ट्रेनें रद्द, कई घंटों विलंब से चलीं

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Priya gupta

प्रिया गुप्ता पिछले एक साल से प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. फिलहाल वह झारखंड से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं, जिनमें सरकारी योजनाएं, प्रमुख घटनाएं, सामाजिक मुद्दे और अन्य महत्वपूर्ण विषय शामिल हैं. इससे पहले वह लाइफस्टाइल डेस्क पर फैशन, हेल्थ, रिलेशनशिप, पैरेंटिंग और रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर लेख लिख चुकी हैं. प्रिया ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय से स्नातक और अमिटी यूनिवर्सिटी से मास्टर डिग्री हासिल की है.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >