बोकारो में डॉ इरफान अंसारी पर फायरिंग मामले में पुलिस ने बढ़ाया जांच का दायरा, मोबाइल फोन की होगी जांच

Dr Irfan Ansari Case: कई एंगल से पुलिस जांच कर रही है. दाढ़ी वाले युवक की खोज के लिए सीसीटीवी के अलावा भी कई तकनीक का सहारा लिया जा रहा है. मामले के उद्भेदन में जुटी एसआइटी लगातार जांच का दायरा बढ़ा रही है.

Dr Irfan Ansari Case: डॉ इरफान अंसारी पर गोली चलाये जाने की घटना के तीन दिन बीत गये. अब तक अपराधी पुलिस की गिरफ्त से दूर हैं. स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (एसआइटी) के हाथ अब तक कुछ नहीं लगा है. मुस्कान अस्पताल के संचालक सर्जन डॉ इरफान अंसारी पर गोली चलाने वाले दोनों युवकों की तलाश में बोकारो पुलिस लगातार जगह-जगह दबिश दे रही है. साथ स्थानीय मोस्ट वांडेट क्रिमिनल्स पर भी नजर रखी जा रही है.

बोकारो पुलिस ने साइबर सेल को किया एक्टिव

कई अपराधियों से एसआइटी के सदस्य पूछताछ कर चुके हैं. कई से पूछताछ का दौर जारी है. कई एंगल से बोकारो पुलिस जांच कर रही है. दाढ़ी वाले युवक की खोज के लिए सीसीटीवी के अलावा भी कई तकनीक का सहारा लिया जा रहा है. मामले के उद्भेदन में जुटी एसआइटी लगातार जांच का दायरा बढ़ा रही है. पुलिस घटनास्थल पर गोली चलने के वक्त एक्टिव सभी मोबाइल नंबर को ट्रेस कर रही है, जिसकी जांच की जायेगी. साइबर सेल को एक्टिव किया गया है.

Also Read: बोकारो के जाने माने डॉक्टर इरफान अंसारी पर चलीं गोलियां, बाल-बाल बचे
दो दिन बाद भी बोकारो पुलिस के हाथ खाली

सोमवार तक बोकारो पुलिस ने डॉ इरफान से घटना को अंजाम देने वाले युवकों का स्केच बनवाने के लिए संपर्क नहीं किया था. हालांकि, डॉ इरफान अंसारी के घर के आसपास व मखदुमपुर से मुस्कान अस्पताल तक आने-जाने वाले सभी रास्तों की लगातार निगरानी की जा रही है. संदिग्ध युवकों पर भी नजर रखी जा रही है. घटना के दो दिन गुजरने के बाद भी पुलिस के हाथ अब तक खाली हैं.

दुर्गा पूजा पंडालों की सुरक्षा में व्यस्त पुलिस

रविवार को स्वास्थ्य मंत्री ने बोकारो पुलिस को घटना में संवेदनशीलता बरतते हुए मामले के उद्भेदन में सक्रियता बरतने का निर्देश दिया था. रविवार को बॉडीगार्ड उपलब्ध कराया गया. बॉडीगार्ड को डॉ अंसारी के साथ साये की तरह रहने की हिदायत दी गयी है. हालांकि, दुर्गा पूजा के कारण पुलिस पंडाल व श्रद्धालुओं की सुरक्षा में व्यस्त है.

डॉ इरफान को उपलब्ध कराया गया बॉडीगार्ड

बोकारो के डीएसपी (मुख्यालय) मुकेश कुमार ने कहा है कि पुलिस मामले की सभी एंगल से जांच कर रही है. गठित एसआइटी के हर सदस्य घटनाक्रम पर बारिकी से लगातार काम कर रहे है. जल्द ही घटना में संलिप्त दोनों युवकों को गिरफ्तार कर लिया जायेगा. डॉ इरफान को बॉडीगार्ड उपलब्ध करा दिया गया है.

रिपोर्ट- रंजीत कुमार, बोकारो

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >