चंदनकियारी, अमलाबाद कोलियरी में सोमवार को बिहार कोलियरी कामगार यूनियन की बैठक हुई. अध्यक्षता सुधामय शेखर ने की. यूनियन के इजे एरिया के अध्यक्ष रंजीत यादव व मोतीलाल मुर्मू मुख्य रूप से उपस्थित थे. संगठन की मजबूती पर बल दिया गया व तदर्थ कमेटी का गठन किया गया. वक्ताओं ने कहा कि यूनियन मजदूरों की समस्याओं का समाधान के लिए तत्पर है. आंदोलन ही यूनियन का पहचान है. मजदूरों के हक के लिए यूनियन संघर्ष करेगी.
शहादत दिवस मनाने का निर्णय
29 मार्च को उदय शेखर, कोकिल रजवार व कान्हू रजवार का शहादत दिवस मनाने का निर्णय लिया गया. सर्वसम्मति से बीसीकेयू के अमलाबाद कोलियरी शाखा का तदर्थ कमेटी का गठन किया गया. इसमें संजीत रजवार को अध्यक्ष, वसंत शेखर को सचिव व रमेश रजवार को सह सचिव बनाया गया. इसके अलावा 21 कार्यकारिणी सदस्य बनाये गये. मौके पर हरिपद रजवार, कृष्णा बेलदार, मागाराम रजवार, दीनबंधु शेखर, दिलीप ओझा, मोतीलाल रजवार, तपेश्वर भुइयां, अरुणा देवी, मो रफीक, विनोद रजवार, धनंजय रजवार, शिबू बाउरी, काशीनाथ रजवार आदि थे.
समाजसेवी व झारखंड आंदोलनकारी की पुण्यतिथि मनी
पिंड्राजोरा, चास प्रखंड अंतर्गत आमुरामू गांव निवासी समाजसेवी व झारखंड आंदोलनकारी बलराम महतो की चौथी पुण्यतिथि सोमवार को मनायी गयी. जिला परिषद सदस्य राजेश कुमार महतो व ग्रामीणों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी. ग्रामीणों ने कहा कि ग्रामीण बच्चों के पढ़ाई के प्रति दिवंगत महतो हमेशा तत्पर रहते थे व हर संभव मदद करते थे. जिप सदस्य श्री महतो ने कहा कि वह समाज के कामों में हमेशा बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते थे. मौके पर बिनोद सेना बोकारो के अध्यक्ष व पुत्र रामविलास महतो, पंचायत समिति सदस्य मितन महतो, अजीत महतो, विनोद बिहारी महतो, सत्यनारायण महतो, संतोष कुमार महतो, पवन महतो, गोपी महतो, संतोष कुमार महतो, पुरण चंद्र महतो, विजय कुमार महतो, वासुदेव महतो, नागेंद्र महतो आदि ग्रामीण उपस्थित थे .
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
