Bokaro News : आध्यात्मिक गुरु श्री श्री रविशंकर ने बोकारो में शिष्यों को दिया आशीर्वाद

Bokaro News : बोकारो में उतरा श्री श्री रविशंकर का विशेष विमान, कतरास चिटाही धाम में आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लेने आये थे आध्यात्मिक गुरु

बोकारो, कतरास चिटाही धाम स्थित रामराज मंदिर में आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए आर्ट ऑफ लिविंग के प्रणेता श्री श्री रविशंकर का विशेष विमान गुरुवार को बोकारो हवाई अड्डा पर उतरा. एयरपोर्ट से बोकारो एसपी मनोज स्वर्गीयारी की देखरेख में आध्यात्मिक गुरु श्री श्री रविशंकर को-ऑपरेटिव कॉलोनी स्थित दंता डेंटल हॉस्पिटल पहुंचे. दो सुरक्षा वाहनों के बीच उनका वाहन गंतव्य तक पहुंचा. डॉ अभय कुमार सिन्हा व उनकी पत्नी डॉ मनीषा सिन्हा के आग्रह पर वह हॉस्पिटल पहुंचे थे. सभी को आशीर्वाद दिया. स्वागत गान से उनका अभिंनदन किया गया.

देर शाम बोकारो एयरपोर्ट से हो गये रवाना, डीपीएलआर निदेशक व एलआरडीसी ने किया सी ऑफ

श्रीश्री रविशंकर ने सौ वर्ष पुराने शिवलिंग के चार टुकड़ों में दो टुकड़े उपस्थित लोगों के बीच रखा व डॉ दंपती से आशीर्वाद लेने को कहा. डॉ मनीषा ने बताया कि श्रीश्री रविशंकर का आगमन बड़ा सुखद रहा. अत्यधिक ऊर्जा की अनुभूति हुई. हालांकि, श्रीश्री रविशंकर के आगमन को लेकर ट्रैफिक में किसी प्रकार का बदलाव नहीं किया गया था. चिटाही धाम से कार्यक्रम संपन्न होने के बाद श्री श्री रविशंकर सुरक्षा घेरे में शाम को वापस बोकारो एयरपोर्ट पहुंचे. यहां डीपीएलआर निदेशक मेनका व एलआरडीसी चास प्रभाष दत्ता ने उनका स्वागत व सी ऑफ किया.

डीएवी छह में महात्मा नारायण दास ग्रोवर की पुण्यतिथि मनी

बोकारो, डीएवी पब्लिक स्कूल, सेक्टर छह में गुरुवार को महात्मा नारायण दास ग्रोवर की पुण्यतिथि मनाई गयी. हवन यज्ञ किया गया. प्राचार्या अनुराधा सिंह ने कहा कि भारत के महान शिक्षाविद् में कर्मयोगी नारायण दास ग्रोवर की गिनती होती है. वे प्रखर आर्य समाजी थे. उन्होंने अपना जीवन डीएवी स्कूलों के विकास में लगा दिया. आजीवन अवैतनिक सेवा प्रदान की. उनका जीवन समाज के लिए अनुकरणीय है. संस्कृत शिक्षक बालशेखर झा ने हवन संपन्न कराया. मौके पर सभी शिक्षिका-शिक्षक मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >