Bokaro News: किसी को आसान लगे पेपर, तो किसी को न्यूमेरिकल ने उलझाया
Copied link
Bokaro News: सीबीएसइ : बोकारो में 23 केंद्रों पर 12वीं के 4587 विद्यार्थियों ने दी फिजिक्स की परीक्षा, पंजीकृत 4653 परीक्षार्थियों में से 66 अनुपस्थित रहे.
बोकारो, सीबीएसइ 12वीं बोर्ड परीक्षाओं के क्रम में शुक्रवार को बोकारो जिले के 4587 छात्र-छात्राओं ने फिजिक्स (भौतिकी) विषय की परीक्षा दी. परीक्षा केंद्र से बाहर निकले कुछ विद्यार्थियों ने जहां सवालों को आसान बताया, वहीं किसी ने न्यूमेरिकल के सवाल उलझाने वाले बताये. 23 केंद्रों के लिए पंजीकृत 4653 परीक्षार्थियों में से 66 अनुपस्थित रहे. परीक्षा केंद्र के बाहर अभिभावकों की भीड़ रही. विद्यार्थी अनुशासन के साथ निर्धारित गाइडलाइन व सुरक्षा मानकों के साथ परीक्षा में शामिल हुए.
किस सेंटर पर कितने परीक्षार्थियों ने दी परीक्षा
परीक्षा केंद्र सविमं- 3सी में 273, डीएवी-4 में 593, चिन्मय विद्यालय में 190, होली क्रॉस में 175, पिट्स मॉडर्न में 164, डीएवी ढोरी में 50, जीजीपीएस-5 में 265, डीपीएस-4 में 201, एवीएम में 154, एमजीएम-4 में 689, डीएवी स्वांग में 186, बीआरएल डीएवी में 160, श्री अय्यप्पा पब्लिक स्कूल-5 में 594, पेंटिकॉस्टल -12 में 214, क्रिसेंट-6 में 107,जीजीपीएस चास में 118, डीएवी-6 में 45, होलीक्रॉस चंदनकियारी में 13, डीएवी तेनुघाट में 84, डीपीएस चास में 37, केवी-1 सेक्टर-4 में 123, केवी सीटीपीएस चंद्रपुरा में 135 व केवी डीवीसी बोकारो थर्मल में 17 परीक्षार्थी शामिल हुए.
गत तीन वर्षों की तुलना में बेहतर व आसान रहा प्रश्न-पत्र
इधर, भौतिकी-विज्ञान के विशेषज्ञों ने बताया कि विगत तीन वर्षों से जिस प्रकार के प्रश्न आ रहे थे और विद्यार्थियों में जो एक भय-सा था, उससे इस बार थोड़ी राहत मिली. बहुवैकल्पिक और केस स्टडी वाले प्रश्न थोड़े पेचीदे थे, परंतु कुल मिलाकर औसत विद्यार्थियों के लिए प्रश्नपत्र गत वर्षों की तुलना में बेहतर व आसान रहा.
शांतिपूर्ण व कदाचारमुक्त रही परीक्षा : डॉ गंगवार
सीबीएसइ के सिटी को-ऑर्डिनेटर व डीपीएस बोकारो के प्राचार्य डॉ एएस गंगवार ने बताया कि परीक्षा शांतिपूर्ण व कदाचारमुक्त रही. केवल एक सेंटर चिन्मय विद्यालय पर सीबीएस 10वीं बोर्ड व्यावसायिक विषयों की परीक्षा भी हुई. 161 छात्र-छात्राएं शामिल हुए. मार्केटिंग सेल्स विषय के 49, मल्टी स्किल फाउंडेशन कोर्स के 48 व फिजिकल एक्टिविटी ट्रेनर विषयों के 64 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी.
Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.