Bokaro News : अब 31 मेयर प्रत्याशी मैदान में, चुनाव चिन्ह आवंटित

Bokaro News : चास नगर निगम चुनाव की नामांकन प्रक्रिया संपन्न, राजनीतिक सरगर्मी तेज.

चास, चास नगर निगम चुनाव की नामांकन प्रक्रिया संपन्न हो गयी. शनिवार को सभी मेयर व पार्षदों को चुनाव चिन्ह दिया गया. 31 मेयर पद के प्रत्याशियों को चास एसडीओ प्रांजल ढांडा व पार्षद पद के प्रत्याशियों को निर्वाची पदाधिकारी (वार्ड एक से सात) सह बीडीओ चास डॉ प्रदीप कुमार सहित अन्य पदाधिकारियों ने दिया. मेयर पद के प्रत्याशियों में विनोद कुमार, भोलू पासवान, विकास कुमार पांडेय, मो फैजउद्दीन अंसारी, मो रफीक अंसारी, राज किशोर गोप, डॉ राज कुमार, राज कुमार, रीतुरानी सिंह, विनोद मंडल, साधु शरण गोप, सावित्री देवी, मो सुल्तान, अनिल कुमार वर्मा, अभय सिंह, अमर कुमार चौरसिया, अरविंद कुमार, अरविंद कुमार राय, अविनाश कुमार, उमेश ठाकुर, एहसानउल्लाह साह, गजेंद्र प्रसाद हिमांशु, गोपाल मुरारका, जमील अख्तर, जयवीर सिंह, जवाहर प्रसाद, निधि कुमारी, निमाई महतो, परिंदा सिंह, पंकज कुमार राय, प्रदीप वर्मन शामिल हैं. रविवार से चुनाव प्रचार में तेजी आ जायेगी. राजनीतिक सरगर्मी भी तेज हो गयी है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anand kumar upadhyay

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >