Bokaro News : सामाजिक समरसता के हितैषी थे जननायक : ठाकुर

Bokaro News : सेक्टर 12 में भारत रत्न जननायक कर्पूरी ठाकुर की पुण्यतिथि मनायी गयी, लोगों ने दी श्रद्धांजलि

बोकारो, सेक्टर 12 में सोमवार को भारत रत्न जननायक कर्पूरी ठाकुर की पुण्यतिथि मनायी गयी. समाजसेवी उमेश ठाकुर ने भारत रत्न कर्पूरी ठाकुर की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर कहा कि कर्पूरी ठाकुर स्वतंत्रता सेनानी, राजनीतिज्ञ व शिक्षक थे. कर्पूरी ठाकुर दो बार बिहार के मुख्यमंत्री बने, लेकिन अपने लिए कुछ नहीं किया. उनके बताये मार्ग पर चलकर ही उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि दी जा सकती है. कहा कि जननायक कर्पूरी ठाकुर ने महिला शिक्षा में भी आरक्षण दिलाया. बेटियां पढ़ेंगी, तभी समाज का उत्थान होगा. समाज के उत्थान में महिलाओं का अहम योगदान है.

दीनानाथ ठाकुर ने कहा कि कर्पूरी ठाकुर सामाजिक समरसता के हितैषी थे. उनका भाषण चिंतनपरक व आडंबररहित था. कर्पूरी ठाकुर को ईमानदारी व सादगी के लिए जाता है. उनके बताये मार्ग का अनुसरण करना चाहिए. सत्य नारायण ठाकुर व दिनेश ठाकुर ने उनकी जीवनी पर प्रकाश डाला. मंटू ठाकुर ने कहा कि सेक्टर 12 में कर्पूरी ठाकुर की प्रतिमा स्थल को पार्क के रूप में विकसित करना चाहिए. इसको लेकर मंत्री रामनाथ ठाकुर से मुलाकात की जायेगी. मौके पर सीता राम ठाकुर, शंभू ठाकुर, मुन्ना ठाकुर, जितेंद्र ठाकुर, यमुना शर्मा, भोला ठाकुर, सुनील राम, अरविंद यादव आदि मौजूद थे.

कर्पूरी ठाकुर सभी लोगों को साथ लेकर चले : बिरंची

बोकारो, बोकारो के पूर्व विधायक बिरंची नारायण ने भारत रत्न जननायक कर्पूरी ठाकुर की पुण्यतिथि पर सोमवार को सेक्टर 12 में कर्पूरी जी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर नमन किया. श्री नारायण ने कहा कि कर्पूरी ठाकुर सभी जाति व धर्म के लोगों को साथ लेकर चले. उन्हीं की देन है कि आज लोगों को आरक्षण मिल रहा है. उन्होंने दबे कुचले व शोषित लोगों को हमेशा सहयोग किया. अपना जीवन गरीबों के लिए निछावर कर दिया. पूरी जिंदगी सादगी में बितायी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >