Bokaro News : आइसीएसइ 10वीं: 98.8 प्रतिशत के साथ अनन्या बनीं संत जेवियर्स की टॉपर

Bokaro News : शत-प्रतिशत रहा विद्यालय का रिजल्ट, 39 विद्यार्थियों को मिले 90 से 99 प्रतिशत तक, अनिंदया सेन दूसरे व रौनक कुमार ठाकुर तीसरे स्थान पर

बोकारो, आइसीएसइ 10वीं बोर्ड का रिजल्ट बुधवार को प्रकाशित हुआ. 98.8 प्रतिशत के साथ अनन्या संत जेवियर्स, सेक्टर वन की टॉपर बनी है. वहीं 97.4 प्रतिशत अंक के साथ अनिंदया सेन दूसरे व 97 प्रतिशत अंक के साथ रौनक कुमार ठाकुर तीसरे स्थान पर रहे. स्कूल का परिणाम शत प्रतिशत रहा. 39 बच्चों ने 90 से 99 प्रतिशत के बीच अंक प्राप्त किया. वहीं 64 विद्यार्थियों ने 80 से 89 प्रतिशत के बीच अंक प्राप्त किया. टॉप टेन विद्यार्थियों में संत जेवियर्स के वेदांत अग्रवाल- 96.8, सनल कुमार- 96.4, आयुष्मान मोदक- 95.8, सकलेन इकबाल-95.6, पलक चौधरी-95.2, संभव कुमार अग्रवाल- 95 व आदर्श दत्ता 94.8 प्रतिशत शामिल हैं. स्कूल टॉपर अनन्या कुमारी ने अंग्रेजी में 98, हिंदी में 99, एसएसटी में 99, गणित में 99 व साइंस में 96 अंक प्राप्त किया है. वहीं अनिंदया सेन ने गणित में 100 अंक प्राप्त किया है.

प्राचार्य ने सभी सफल विद्यार्थियों को दी शुभकामना

प्राचार्य अरुण मिंज एसजे ने सभी सफल विद्यार्थियों को शुभकामना देते हुए बताया कि 50 विद्यार्थियों ने 70 से 79 प्रतिशत के बीच, 33 विद्यार्थियों ने 60 से 69 प्रतिशत के बीच व दो विद्यार्थियों को 50 से 59 प्रतिशत के बीच अंक प्राप्त किया है. बोर्ड परीक्षा में कुल 188 विद्यार्थी शामिल हुए थे. सभी पास हैं. उप प्राचार्य देवाशीष गुप्ता, दीपक चौधरी, नैंसी, जैंसी व मैंसी ने भी सफल विद्यार्थियों को बधाई दी.

अनन्या ने कड़ी मेहनत को अपना मंत्र बनाकर हासिल की सफलता

आइसीएसइ 10वीं बोर्ड परीक्षा में चास निवासी संत जेवियर्स की छात्रा अनन्या कुमारी ने 98.08 प्रतिशत प्राप्त कर स्कूल टॉपर बनी है. वे अपनी तैयारी के दौरान निरंतर प्रयास और कड़ी मेहनत को अपना मंत्र बनाकर नियमित पढ़ाई मात्र चार घंटे करती थी. अनन्या ने बताया कि वर्तमान में 11वीं कक्षा में पीसीएम विषय लेंगी. मुख्य ध्यान अपनी शिक्षा के अगले दो वर्षों पर रहेगा. वे अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता व शिक्षकों को दिया. उसके पिता सुनील राम बिजनेसमैन व मां पिंकी कुमारी गृहिणी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >