बोकारो, चीरा चास के बसेरा कालोनी स्थित बाबा विश्वनाथ मंदिर में शनिवार को रामायण पाठ व अखंड हरिकीर्तन का आयोजन हुआ. मंदिर के स्थापना दिवस पर श्रद्धालुओं ने भगवान का पूजन किया. स्थानीय निवासियों के संगठन बसेरा हाउसिंग कालोनी मेंटेनेंस स्वावलंबी सहकारी समिति अध्यक्ष कमलेश राय ने कहा कि भगवान के पूजन से श्रद्धालुओं को सुख, शांति व समृद्धि की प्राप्ति होती है. भगवान अपने भक्तों पर कृपा बरसाते हैं. उनके समस्त कष्ट हरते हैं. इसलिए भगवान का पूजन करना चाहिए. संरक्षक मंडल के सदस्य दया शंकर मिश्रा व प्रमोद कुमार ने कहा कि अखंड हरिकीर्तन से वातावरण में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है. पूरे वातावरण में भक्तिरस का समावेश होता है. जोन इंचार्ज रामानंद सिंह ने कहा कि भगवान की भक्ति से भक्त भवसागर को पार कर जाते हैं. निदेशक मंडल के सदस्य बबलू तिवारी उर्फ कुणाल किशोर तिवारी व योगेंद्र सिंह ने भी अपने विचार व्यक्त किए. श्रद्धालुओं ने भजन-कीर्तन के माध्यम से भगवान की महिमा का गुणगान किया. 24 घंटे का अखंड रामायण पाठ भी किया गया. मौके पर उपाध्यक्ष नवलेश कुमार, निदेशक मंडल के सदस्य बाबू लाल रजक, अमित कुमार, कोषाध्यक्ष केशव सिंह, शिवनाथ सिंह, संरक्षक मंडल के सदस्य सुनील कुमार सिंह व अशोक कुमार, लाल दास, निदेशक मंडल के सदस्य मृत्युंजय सहाय, नवलेश तिवारी, तपेश्वर वर्मा, उप कोषाध्यक्ष रामेश्वर प्रसाद, गुलाब झा समेत अन्य उपस्थित थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
