बोकारो, बोकारो जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में लगातार आपराधिक घटनाओं को अंजाम देनेवाले एक गिरोह के चार सदस्यों को चीरा चास पुलिस ने शुक्रवार को गिरफ्तार किया. पूछताछ के बाद मामला अंतरप्रांतीय निकला. सभी अपराधियों पर झारखंड, बंगाल व बिहार के विभिन्न थानों में 31 मामले दर्ज हैं. इनमें चोरी, छिनतई, आर्म्स एक्ट व मारपीट के मामले शामिल हैं. चास एसडीपीओ प्रवीण कुमार सिंह ने शुक्रवार को चास थाना में पत्रकारों को बताया कि अपराधियों की गिरफ्तारी चास थाना क्षेत्र के सुल्तान नगर के एक मकान से हुई. पता चला कि मकान किराया का है. आवासधारी को पता था कि उन्होंने अपना आवास अपराधियों को दे रखा है. सभी गिरफ्तार अभियुक्तों को शुक्रवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया. अभियुक्तों से गिरोह के अन्य सदस्यों के बारे में जानकारी ली जायेगी.
एसडीपीओ श्री सिंह ने बताया कि 26 नवंबर 2024 को पिंड्राजोरा थाना क्षेत्र के कुरमा निवासी जगदीश मांझी ने बाघमारा के बैंक ऑफ इंडिया से 28 हजार रुपये की निकासी की थी. भतीजे के साथ बाइक से घर लौट रहे थे. इसी दौरान दो अज्ञात बाइक चालक चीरा चास थाना के तलगड़िया मोड़ के पास झपट्टा मारकर रुपये व बैंक संबंधित दस्तावेज छीन कर फरार हो गये थे. घटना के बाद चीरा चास में मामला दर्ज किया गया. एसपी मनोज स्वर्गियारी के निर्देश पर चीरा चास थाना प्रभारी चंदन कुमार दूबे के नेतृत्व में एक छापेमारी दल का गठन किया गया.इन अभियुक्तों काे किया गया गिरफ्तार
प्रकाश दास (मुस खटाल मद्रासी पाड़ा, 04 नंबर भांगा केबिन, पुरुषोत्तमपुर, बंगाल), दीपक राव (शेखपुरा, पोस्ट व थाना पांडुवा, जिला- हुगली, पश्चिम बंगाल), अर्जुन राव उर्फ कुशल राव उर्फ कुश (शेखपुकुर, पोस्ट व थाना-पांडुवा, जिला हुगली, पश्चिम बंगाल), जबकि स्थायी पता पूर्वोकोट, थाना-कोराई, जिला-जाजपुर, ओडिशा), विक्रम राव (शेखपुकुर, पोस्ट व थाना पांडुवा, जिला हुगली, पश्चिम बंगाल) है. गिरफ्तार अभियुक्तों के पास से पुलिस ने तीन एंड्रॉयड मोबाइल, तीन बाइक, बाइक की डिक्की तोड़नेवाला तीन लोहे का टी आकार का औजार, एक लोहे का हथौड़ा बरामद किया है.इन थानों में दर्ज है प्राथमिकी
गिरफ्तार अभियुक्तों पर झारखंड, बिहार व पश्चिम बंगाल के विभिन्न थाना में 31 मामले दर्ज हैं. अभियुक्त दीपक राव पर झारखंड के राजनगर थाना में एक, बालीडीह थाना में दो, चंद्रपुरा थाना में एक, बिहार के लखीसराय में दो, बडहिया थाना में एक, पश्चिम बंगाल के पंडुआ थाना में एक, पुरुलिया मुफस्सिल थाना में एक, रघुनाथपुर थाना में एक मामला दर्ज है अभियुक्त प्रकाश दास पर पश्चिम बंगाल के मोगरा थाना में एक, शांतिपुर थाना में एक, भदेश्वर थाना में एक, पांडुवा थाना में एक, पुरुलिया थाना में एक, रथुनाथपुर थाना में एक, झारखंड के बालीडीह थाना में दो, चंदपुरा थाना में एक मामला दर्ज है. अभियुक्त अर्जुन राव उर्फ कुशल राव पर बालीडीह थाना में दो, चंद्रपुरा थाना में एक, पश्चिम बंगाल के पांडुवा थाना में एक, पुरुलिया मुफस्सिल थाना में एक, रघुनाथपुर थाना में एक मामला दर्ज है. अभियुक्त विक्रम राव पर झारखंड के बालीडीह थाना में दो, चंद्रपुरा थाना में एक, पश्चिम बंगाल के पांडुवा थाना में एक, पुरुलिया मुफस्सिल थाना में एक, रघुनाथपुर थाना में एक मामला दर्ज है.छापेमारी दल को मिली सफलता
छापेमारी दल में चीरा चास थाना प्रभारी चंदन कुमार दूबे, पुअनि राजकपूर सेठ, सअनि धीरेन कुमार, बालीडीह थाना के पुअनि संदीप कुमार, चास मुफस्सिल थाना के पुअनि नीतीश कुमार के साथ चीरा चास थाना के सशस्त्र बल को शामिल किया गया था. टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर घटना में शामिल अंतरप्रांतीय गिरोह के चारों अपराधियों को चास थाना क्षेत्र से चास इंस्पेक्टर खुर्शीद आलम के सहयोग से गिरफ्तार करने में सफलता हासिल किया. गिरफ्तार अपराधियों की निशानदेही पर लूट के बैंक कागजात, घटना में उपयोगी बाइक व चार हजार रुपये बरामद किया गया.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
