Bokaro News : यूजीसी के समर्थन में की आतिशबाजी व बांटी मिठाई

Bokaro News : यूजीसी रेगुलेशन के समर्थन में नयामोड़ बिरसा चौक में सभा की गयी आयोजित, पैदल मार्च निकाला गया.

बोकारो, यूजीसी रेगुलेशन के समर्थन में नयामोड़ बिरसा चौक में मंगलवार की देर शाम एक सभा आयोजित की गयी. इससे पहले पैदल मार्च निकाला गया. इस दौरान आतिशबाजी कर मिठाई बांटी गयी. सभा में शिक्षक, छात्र, सामाजिक- राजनीतिक कार्यकर्ता व नागरिक शामिल थे. सभा में युवा राजद प्रदेश महासचिव जितेंद्र नारायण यादव ने कहा कि देश की उच्च शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता, गुणवत्ता और जवाबदेही सुनिश्चित करने में यूजीसी की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है. समाजसेवी ज्ञानेश्वर प्रसाद ने कहा कि शिक्षा के साथ किसी भी प्रकार का समझौता ना तो छात्रों के हित में है और ना ही देश के भविष्य के लिए. विस्थापित नेता सहदेव साव ने कहा कि शिक्षा से कोई समझौता नहीं होगा और भविष्य के साथ कोई खिलवाड़ स्वीकार नहीं किया जायेगा. मौके पर रामजित यादव, दीपक गुप्ता, मनोज यादव, बलेश्वर यादव, प्रकाश यादव, प्रदीप यादव, राजेश कुमार, रंजीत यादव, कुंदन गुप्ता, सत्येंद्र यादव, कृष्ण बल्लभ, कृष्ण यादव, महेश गोप, आशीष यादव, उमेश यादव, सुनीता देवी, रेणु देवी, संध्या देवी, काजल देवी, कमला देवी सहित अन्य मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anand kumar upadhyay

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >