Bokaro News : प्रदूषण नियंत्रण मानकों का सख्ती से पालन करें कंपनियां : उपायुक्त

Bokaro News : तीन कंपनियों को जारी किया गया अंतिम चेतावनी पत्र, गोडावली गांव के समीप संचालित फैक्ट्रियों से गंभीर पर्यावरणीय प्रदूषण फैलाने का मामला

बोकारो, बालीडीह के गोडावली के ग्रामीणों ने पिछले दिनों गांव के समीप संचालित विभिन्न फैक्ट्रियों द्वारा गंभीर पर्यावरणीय प्रदूषण फैलाने की शिकायत की थी. इस पर त्वरित संज्ञान लेते हुए उपायुक्त विजया जाधव ने कमेटी गठित कर जांच का निर्देश दिया था. कमेटी द्वारा जिला को समर्पित जांच प्रतिवेदन में कंपनियों द्वारा पर्यावरणीय प्रदूषण फैलाने, मानकों का अनुपालन नहीं करने की बात सामने आयी है.

इसको लेकर उपायुक्त ने सोमवार को संबंधित पदाधिकारी को संबंधित कंपनियों को नोटिस जारी कर गोडवाली गांव के समीप संचालित एमएस कैस्ट्रोन टेक्नोलाजी लिमिटेड, एमएस ओम साईं इंडस्ट्रीज व एमएस पाटिल रेल इंफ्रांस्ट्रकचर लिमिटेड को प्रदूषण नियंत्रण मानकों का सख्ती से पालन करने को लेकर अंतिम चेतावनी पत्र जारी किया है. इसमें सुधार नहीं करने पर नियम के तहत कार्रवाई की जाएगी.

पर्यावरण सुरक्षा सर्वोपरि

उपायुक्त ने साथ ही क्षेत्रीय उप निदेशक जियाडा बोकारो एवं झारखंड प्रदूषण नियंत्रण पर्षद इकाई धनबाद को इसकी नियमित निगरानी करने का निर्देश दिया है. डीसी ने सख्त शब्दों में कहा कि पर्यावरण सुरक्षा सर्वोपरि है, जो भी औद्योगिक इकाइयां नियमों का उल्लंघन कर रही हैं, उनके विरूद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी. जानकारी हो कि, ग्रामीणों द्वारा मामले में शिकायत प्राप्त होने के बाद उपायुक्त ने आरोपों की जांच के लिए झारखंड प्रदूषण नियंत्रण पर्षद धनबाद, क्षेत्रीय उप निदेशक जियाडा बोकारो व जिला प्रशासन के प्रतिनिधि की संयुक्त टीम गठित कर मामले में जांच कर प्रतिवेदन समर्पित करने का निर्देश दिया था.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >