बोकारो, मुद्रा विनिमय की सुविधा को और बेहतर बनाने के लिए पंजाब नेशनल बैंक की सेक्टर चार बोकारो शाखा ने भारतीय रिजर्व बैंक पटना के सहयोग से शुक्रवार को नोट और सिक्का विनिमय मेला आयोजित किया. विशिष्ट अतिथि आरबीआइ पटना के प्रबंधक कनाई लाल मुर्मू व सहायक प्रबंधक अन्नु कुमार राय व पीनबी के मुख्य प्रबंधक प्रभाष चंद्र व करेंची चेस्ट प्रबंधक प्रवीण पासवान उपस्थित थे. उद्घाटन आरबीआइ पटना के प्रबंधक सहायक प्रबंधक अन्नु कुमार राय ने किया. श्री राय ने उपस्थित लोगों को बताया कि क्लीन नोट पॉलिसी भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) की एक नीति है, जिसका उद्देश्य देश में अच्छी क्वालिटी के नोट व सिक्के उपलब्ध कराना और गंदे नोटों को प्रचलन से बाहर करना है. इस नीति के तहत बैंकों को खराब व डैमेज नोटों को बदलने के लिए कहा जाता है.
सुविधा का लाभ उठा पुराने या खराब नोटों को नये नोटों से बदलें : कनाई लाल मुर्मू
श्री राय ने बताया कि कटे-फटे और गंदे नोटों को बदलने की सुविधा सभी बैंक शाखाओं में उपलब्ध है. उन्हें प्रोत्साहित किया कि वे इस सुविधा का लाभ उठाकर अपने पुराने या खराब नोटों को नये नोटों से बदलें, जिससे अर्थव्यवस्था में स्वच्छ मुद्रा के प्रचलन को बढ़ावा मिल सके. इसके अलावा, उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि ₹1 और ₹2 के सभी आकार के सिक्के वैध मुद्रा हैं. लेन-देन में बे-झीझक स्वीकार करें. कनाई लाल मुर्मू ने कहा कि सुविधा का लाभ उठा पुराने या खराब नोटों को नये नोटों से बदलें. प्रभाष चंद्र ने कहा कि मेला का मुख्य उद्देश्य है मुद्रा विनिमय की सुविधा को और बेहतर बनाना है.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
