बोकारो, 24 व 25 मार्च को आहूत दो दिवसीय बैंक हड़ताल व मांगों के समर्थन में शुक्रवार को यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (यूएफबीयू) के बैनर तले सेक्टर चार सिटी सेंटर एसबीआइ के समक्ष बैंककर्मियों ने प्रदर्शन किया. यूएफबीयू बोकारो जिला उप संयोजक राघव कुमार सिंह ने कहा कि इंडियन बैंक एसोसिएशन की ओर से यूएफबीयू के साथ हुई वार्ता में लंबित मुद्दों को सुलझाने की बात कही गयी थी. इसमें पांच दिवसीय बैंकिंग के साथ-साथ सभी संवर्गों में समुचित बहाली करने की बात की गयी थी. मौखिक सहमति के बाद भी लंबित मुद्दे पर इंडियन बैंक एसोसिएशन द्वारा किसी प्रकार की सकारात्मक पहल अभी तक नहीं की गयी है.
कर्मचारियों व अधिकारियों पर असहनीय कार्य बोझ व तनाव बढ़ रहा
श्री सिंह ने कहा क साथ ही भारत सरकार वित्तीय सेवा विभाग के माध्यम से अनावश्यक बैंकों में लगातार दखल दे रही है. इससे ग्राहक सेवा में दिन प्रतिदिन ह्रास हो रहा है. बैंक में कार्यरत कर्मचारियों व अधिकारियों पर असहनीय कार्य बोझ व तनाव बढ़ रहा है. अपने अस्तित्व व बैंक बेहतरी के लिए संघर्ष करेंगे. 24 व 25 मार्च के दो दिवसीय हड़ताल को पूर्ण सफल बनाया जायेगा.
ये थे मौजूद
मौके पर राजेश कुमार ओझा, मिथिलेश कुमार, विभाष झा, राजेश श्रीवास्तव, प्रदीप झा, अवधेश प्रसाद, पीके श्रीवास्तव, राजकुमार प्रसाद, रतन राज मुर्मू, पंकज सिंह, दिलीप कुमार, विवेक ठाकुर, अरुण कुमार सहित दर्जनों बैंककर्मी मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
