Bokaro News: बाबू कुंवर सिंह हमेशा रहेंगे प्रेरणास्रोत : पीएन सिंह

Bokaro News: वीर कुंवर सिंह विजयोत्सव समारोह समिति ने सेक्टर चार वीर कुंवर सिंह प्रतिमा स्थल पर जयंती समारोह का किया आयोजन, उनके योगदानों को किया याद

बोकारो, वीर कुंवर सिंह विजयोत्सव समारोह समिति बोकारो की ओर से बुधवार को सेक्टर चार वीर कुंवर सिंह प्रतिमा स्थल पर जयंती समारोह का आयोजन किया गया. मुख्य अतिथि धनबाद के पूर्व सांसद पशुपति नाथ सिंह ने कहा कि देश के स्वतंत्रता आंदोलन में लाखों लोगों ने कुर्बानी दी. अंग्रेजों को चुनौती देना कोई सपने में भी नहीं सोच सकता था. जिसके साम्राज्य में सूरज कभी अस्त नहीं होता था. उस समय 80 वर्ष की उम्र में बाबू साहब ने अंग्रेजों को चुनौती दी. आज हम सभी लोग सुरक्षित हैं, तो बाबू कुंवर सिंह जैसे लोगों के कारण ही हैं. बाबू कुंवर सिंह कल भी हमारे लिए प्रेरणा थे, आज भी हैं और कल भी रहेंगे. इससे पहले की शुरुआत जम्मू कश्मीर में हुए आतंकी हमले में मारे गये लोगों को याद करते हुए उनके प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए दो मिनट का मौन रखा गया और सभी ने एक स्वर में इस घटना की निंदा की. झारखंड प्रदेश युवा आयोग के अध्यक्ष कुमार गौरव ने बाबू वीर कुंवर सिंह को प्रथम स्वतंत्रता संग्राम का सबसे बड़ा नायक बताया.

बीर कुंवर सिंह का योगदान हमारे लिए धरोहर : श्वेता सिंह

बोकारो विधायक श्वेता सिंह ने कहा कि बाबू वीर कुंवर सिंह जैसे लोगों ने ही भारत की स्वतंत्रता की ऐसी नींव रखी जिस पर आने वाले वर्षों में लोगों प्रेरित होकर आजादी की लड़ाई की धार इतनी प्रखर हो गयी, जिससे अंग्रेजों का कभी ना अस्त होने वाला साम्राज्यवादी अस्तित्व का सूरज डूब गया. कहा कि इतिहास उनके योगदान को कभी नहीं भूला पायेगा. उनके योगदान हमारे लिए धरोहर है. कार्यक्रम की अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष रास नारायण सिंह ने किया और संचालन राजेश्वर सिंह ने किया.

इन्हाेंने किया संबोधित

कार्यक्रम को भाजपा के पूर्व बोकारो जिला अध्यक्ष रोहित लाल सिंह, राजद के जिलाध्यक्ष बुद्ध नारायण यादव, भाजपा नेता विवेक सिंह, कुमार अमित, ऋतु रानी सिंह, अनिल सिंह सहित अन्य लोगों ने भी संबोधन में बाबू वीर कुंवर सिंह के जीवन के कई पहलुओं से लोगों को अवगत कराया.

ये थे मौजूद

मौके पर बीएसएल के पूर्व महाप्रबंधक सुखदेव सिंह, रविंद्र सिंह, पीएन पांडेय, बनाने के लिए कर्नल शेखावत, घनश्याम चौधरी, अवधेश यादव, मृगेंद्र प्रताप सिंह, बीबी सिंह, जय कुमार सिंह पाली, संतोष विधायक, राजीव कंठ, देवेंद्र सिंह सहित दर्जनों लोग मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >