Bokaro News: झामुमो को और अधिक मजबूत बनाने की अपील

Bokaro News: झारखंड मुक्ति मोर्चा ने जगह-जगह चलाया अभियान, दर्जनों लोगों ने थामा पार्टी का दामन

कसमार. कसमार प्रखंड के मधुकरपुर व रानीटांड़ मुंडा टोला में बुधवार को झारखंड मुक्ति मोर्चा का सदस्यता अभियान चलाया गया. इस दौरान दर्जनों महिला पुरुषों व युवाओं में झामुमो की सदस्यता ली. झामुमो के प्रखंड संयोजक मंडली के सदस्य धीरेंद्र नाथ महतो, सुभाष चंद्र ठाकुर, मिथिलेश तिवारी, धनंजय स्वर्णकार, रमेश कुमार वर्मा, धर्मनाथ महतो, अंजय महतो, प्रकाश हजाम ने ग्रामीणों को अभियान की जानकारी दी. साथ ही संगठन को मजबूत बनाकर राज्य में झामुमो को अधिक मजबूत बनाने की अपील की गयी. मौके पर पंचायत के कार्यकर्ता जगेश्वर मुंडा, मिन्हाज अंसारी, विक्रम महतो, लखन लाल मुंडा, महेश मुंडा,भदरु मुंडा, धनेश्वर मुंडा, उमेश मुंडा, मीना देवी, यशोदा देवी, संगीता देवी, प्रमिला देवी आदि मौजूद थे.

दर्जनों इस्पातकर्मी व ठेकाकमियों को दिलायी गयी सदस्यता

बोकारो, झारखंड मुक्ति मोर्चा केंद्रीय सदस्य सह जय झारखंड मजदूर समाज के महामंत्री बीके चौधरी के नेतृत्व में बोकारो स्टील प्लांट में बुधवार को सदस्यता अभियान चलाया गया. दर्जनों इस्पातकर्मी व ठेकाकमियों को झामुमो की सदस्यता दिलायी गयी. श्री चौधरी ने कहा कि झामुमो का सदस्य बनने के प्रति उत्साह अधिक दिख रहा है. हेमंत सोरेन की कार्यशैली से प्रभावित होकर लोग बड़ी संख्या में झारखंड मुक्ति मोर्चा की सदस्यता ले रहे हैं.

पतकी पंचायत में चला अभियान

पेटरवार, पेटरवार प्रखंड झामुमो संयोजक मंडली के तत्वावधान में बुधवार को प्रखंड के पतकी पंचायत अंतर्गत बागजोबरा गांव में झामुमो ने सदस्यता अभियान चलाया. कई लोगों ने झामुमो की सदस्यता ली. मौके पर संयोजक प्रमुख मनोज टुडू, प्रखंड पर्यवेक्षक राधानाथ सोरेन, जिला संयोजक मंडली सदस्य सह 20 सूत्री अध्यक्ष मुकेश कुमार महतो, प्रखंड संयोजक प्रमुख मनोज टुडू, उप प्रमुख प्रकाश महतो, सुरेंद्र पावरियां, रुस्तम अंसारी, राजेश भोगता, गुलाब टुडू, शिवचंद टुडू, सुरेश टुडू, मनोज करमाली, दुलार यादव, भगवान दास हेंब्रम सहित ग्रामीण मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >