Bokaro News: मतदान केंद्रों की सुरक्षा में तैनात रहेंगे 2000 पुलिस अधिकारी व जवान

Bokaro News: अधिकारी व जवान के अलावा होमगार्ड, चौकीदार व जैप की कंपनी करेगी निगरानी, चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस अधिकारियों व जवानों की नजर, शांतिपूर्ण मतदान लक्ष्य.

बोकारो, चास नगर निगम व फुसरो नगर परिषद चुनाव को शांतिपूर्ण व निष्पक्ष कराने को लेकर जिले के सभी मतदान केंद्रों पर 2000 पुलिस अधिकारी व जवान (जिला पुलिस बल, जैप, स्थानीय पुलिस, होमगार्ड व चौकीदार के महिला-पुरुष जवान) तैनात किये जायेंगे. इसके अलावा जिला पुलिस बल के पुलिस अधिकारी मतदान केंद्रों पर आने-जानेवालों की निगरानी करेंगे. सुरक्षा व्यवस्था को लेकर स्पेशल टीम में शामिल पुलिस अधिकारी लगातार गश्त करेंगे. साथ ही साथ मतदान केंद्र व आने-जानेवाले रास्ते के चप्पे-चप्पे पर नजर रखेंगे. सुरक्षा के लिहाज से हर गतिविधि पर कड़ी निगरानी करेंगे. नगर निगम व नगर परिषद चुनाव में 191 छोटे-बड़े वाहनों का उपयोग किया जायेगा. इन वाहनों पर चुनाव करानेवाले पदाधिकारी व कर्मचारी मतदान केंद्रों तक आने-जाने व मतपेटी को पहुंचाने में उपयोग करेंगे. वाहनों को सेक्टर आठ बीएसएल डीएवी पब्लिक स्कूल सेक्टर आठ के प्रांगण में जमा किया जा रहा है. सभी वाहनों के चालकों को दिशा निर्देश देते हुए गंतव्य स्थल की पर्ची दी जा रही है. ताकि किसी को आने-जाने को लेकर किसी तरह की परेशानी नहीं हो. शनिवार को दिनभर वाहन कोषांग से जुड़े जिला परिवहन विभाग के पदाधिकारी व कर्मचारी वाहनों से जुड़े सभी तरह के कागजात को दुरूस्त करने में जुटे रहे. एसपी हरविंदर सिंह व चास एसडीपीओ प्रवीण कुमार सिंह मतदान केंद्रों व कर्मियों की सुरक्षा को लेकर लगातार पुलिस अधिकारियों को दिशा निर्देश दे रहे हैं. हर हाल में शांतिपूर्ण व निष्पक्ष चुनाव में शत प्रतिशत योगदान देने की बात कही है. अभियान चला कर कैश, अवैध हथियार, मादक पदार्थ, अवैध शराब व अवांछित सामग्री लेकर आवागमन करने वाले पर नजर रखी जा रही है. एसपी श्री सिंह ने सभी थाना क्षेत्र में गश्त तेज करने का निर्देश दिया है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anand kumar upadhyay

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >