Bokaro News : उच्च विद्यालयों के शिक्षकों को दो माह से नहीं मिला है वेतन

Bokaro News : बोकारो के उच्च विद्यालयों के शिक्षकों को दो माह से वेतन नहीं मिला है.

बोकारो जिले के सरकारी विद्यालयों के पीजीटी और टीजीटी शिक्षकों को अप्रैल और मई माह के वेतन का भुगतान नहीं किया गया है. शिक्षकों ने शुक्रवार को डीसी कार्यालय के सामने एकजुट होकर आक्रोश जताया. कहा कि दो माह से वेतन नहीं मिलने के कारण घर का खर्च चलाना मुश्किल हो गया है. सरकार और विभाग को इस पर ध्यान देना चाहिए. समय रहते समस्या का समाधान नहीं हुआ तो शिक्षकों में असंतोष और बढ़ेगा. मौके पर झारखंड प्लस टू शिक्षक संघ बोकारो के अध्यक्ष पंकज कुमार सिंह, सचिव डॉ अवनीश कुमार झा, झारखंड राज्य माध्यमिक शिक्षक संघ बोकारो के अध्यक्ष बासुदेव सिंह चौधरी, सचिव मुफीद आलम, डॉ अजय कुमार पाठक, बिनोद कुमार महतो, डॉ शशिकांत पांडेय, डॉ अशरफ हुसैन, भरत कुमार महतो सहित कई शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Janak singh choudhary

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >