श्रीलंका में बोकारो के मल्लिकार्जुन का जलवा, जंप रोप में दो स्वर्ण जीत भारत का बढ़ाया मान

Mallikarjun Mishra Jump Rope Gold बोकारो के मल्लिकार्जुन मिश्रा ने श्रीलंका में आयोजित दक्षिण एशियाई युवा खेल 2026 में जंप रोप की फ्रीस्टाइल और ट्रिपल अंडर स्पर्धा में दो स्वर्ण पदक जीतकर भारत का मान बढ़ाया. उनके प्रदर्शन से भारत को कुल 12 स्वर्ण पदकों में अहम योगदान मिला.

बोकारो से धर्मनाथ कुमार

Mallikarjun Mishra Jump Rope Gold: बोकारो के युवा खिलाड़ी मल्लिकार्जुन मिश्रा ने श्रीलंका के कोलंबो में 27 से 30 जून तक आयोजित दक्षिण एशियाई युवा खेल (South Asian Youth Games)-2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए दो स्वर्ण पदक जीतकर न सिर्फ झारखंड, बल्कि पूरे देश का नाम रोशन किया है. प्रतियोगिता में भारत ने कुल 12 स्वर्ण पदक अपने नाम किए, जिसमें मल्लिकार्जुन के दो स्वर्ण पदकों का अहम योगदान रहा.

दो स्पर्धाओं में दो स्वर्ण, मल्लिकार्जुन का शानदार प्रदर्शन

एकलव्य स्पोर्ट्स आर्ट एंड कल्चर अकादमी और बोकारो जिला जंप रोप संघ के खिलाड़ी मल्लिकार्जुन ने फ्रीस्टाइल स्पर्धा में पहला स्थान प्राप्त कर स्वर्ण पदक जीता. इस स्पर्धा में नेपाल दूसरे और बांग्लादेश तीसरे स्थान पर रहा. इसके बाद उन्होंने ट्रिपल अंडर स्पर्धा में भी शानदार प्रदर्शन करते हुए दूसरा स्वर्ण पदक अपने नाम किया. इस स्पर्धा में भूटान दूसरे और बांग्लादेश तीसरे स्थान पर रहा.

परिवार के सहयोग से मल्लिकार्जुन को मिली बड़ी सफलता 

मल्लिकार्जुन मिश्रा, बोकारो निवासी ब्रज भूषण मिश्रा और कुसुम मिश्रा के बेटेहैं. उनके पिता ब्रज भूषण मिश्रा सेल के हॉट स्ट्रिप मिल (एचएसएम) में चार्जमैन के पद पर कार्यरत हैं, जबकि उनकी माता कुसुम मिश्रा गृहिणी हैं. परिवार के सहयोग और प्रोत्साहन ने उनकी सफलता में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है.

सफलता का श्रेय अभ्यास, माता-पिता और कोच को दिया 

मल्लिकार्जुन ने अपनी इस उपलब्धि का श्रेय नियमित अभ्यास, अपने माता-पिता के सहयोग और अपने कोच राहुल प्रताप के मार्गदर्शन को दिया. कोच राहुल प्रताप ने कहा कि मल्लिकार्जुन की यह उपलब्धि पूरे झारखंड और भारत के लिए गर्व की बात है. उन्होंने विश्वास जताया कि वह भविष्य में भी अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में देश के लिए और अधिक पदक जीतेंगे तथा युवा खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा बनेंगे.

यह भी पढ़ें: तारा शाहदेव मामले में उम्रकैद की सजा काट रहे रकीबुल को राहत नहीं, हाईकोर्ट में जमानत याचिका खारिज

यह भी पढ़ें: ऑनर किलिंग मामले में भाई को आजीवन कारावास, साक्ष्य छिपाने के दोषी पिता को तीन साल की सजा

यह भी पढ़ें: धनबाद के गोल्डन वेडिंग पैलेस पर चलेगा निगम का बुल्डोजर, 15 दिन का मिला अल्टीमेटम

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Priya gupta

प्रिया गुप्ता पिछले एक वर्ष से प्रभात खबर में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. फिलहाल वह झारखंड से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं, जिनमें सरकारी योजनाएं, प्रमुख घटनाएं, सामाजिक मुद्दे और अन्य महत्वपूर्ण विषय शामिल हैं. इससे पहले वह लाइफस्टाइल डेस्क पर फैशन, हेल्थ, रिलेशनशिप, पैरेंटिंग और रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर लेख लिख चुकी हैं. प्रिया ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय से स्नातक और अमिटी यूनिवर्सिटी से मास्टर डिग्री हासिल की है.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >