बोकारो में 25 वर्षीय युवक ने लगाई फांसी, मरने से पहले बनाया वीडियो

बोकारो जिले से आत्महत्या करने का मामला प्रकाश में आया है. घटना सिटी थाना क्षेत्र के सेक्टर 2बी है. यहां रहने वाले 25 वर्षीय युवक ने आत्महत्या कर ली है. जानकारी के मुताबिक सौरव शिशु विद्या मंदिर में 25 वर्षीय युवक कुणाल कुमार ने फंसाी लगा ली है.

बोकारो जिले से आत्महत्या करने का मामला प्रकाश में आया है. घटना सिटी थाना क्षेत्र के सेक्टर 2बी है. यहां रहने वाले 25 वर्षीय युवक ने आत्महत्या कर ली है. जानकारी के मुताबिक सौरव शिशु विद्या मंदिर में 25 वर्षीय युवक कुणाल कुमार ने फंसाी लगा ली है. युवक ने मरने से पहले वीडियो नोट बनाया है. वहीं उसने सुसाइड नोट भी लिखा है. पुलिस मामले की पड़ताल कर रही है.

तीन लोगों को बताया मौत की वजह

मृतक ने अपने मौत के लिए तीन लोगों को जिम्मेदार ठहराया है. उसने अपने सुसाइड नोट में बेबी नामक एक लड़की और उसके माता पिता पर आरोप लगाया है. मिली जानकारी के अनुसार युवक जब अपने कमरे से नहीं निकला तब उसकी बहन उसे बुलाने गयी. पर कमरे के अंदर से कोई आवाज सुनाई नहीं दिया तब खिड़की से देखा तो उसका भाई फंदे से झूल रहा था. लोगों ने स्थानीय पुलिस को सूचना दी. सूचना मिलते ही पुलिस घटना स्थल पर पहुंच छानबीन में जुट गयी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >