Bokaro News : गाेमिया में प्रखंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता संपन्न

Bokaro News : दो दिवसीय गोमिया प्रखंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का समापन शुक्रवार को हुआ.

ललपनिया, मेरा युवा भारत युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय द्वारा गिधनिया मैदान में आयोजित दो दिवसीय गोमिया प्रखंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का समापन शुक्रवार को हुआ. फुटबॉल में फाइनल मैच के फाइनल में लावालौंग ने गिधनिया को हरा दिया. महिलाओं की कबड्डी प्रतियोगिता में उत्क्रमित उच्च विद्यालय लावालौंग की टीम विजेता व जूनियर स्पोर्टिंग क्लब लावालौंग उप विजेता रहा. महिला वर्ग की 200 मीटर दौड़ में प्रथम कोमल कुमारी, द्वितीय सुष्मिता कुमारी, तृतीय लक्ष्मी कुमारी, रस्सीकूद में प्रथम कोमल कुमारी, द्वितीय उमा कुमारी, पिंकी कुमारी तृतीया रही. पुरुष वर्ग की 400 मीटर दौड़ में प्रथम विजय हांसदा, द्वितीय रमेश मरांडी, तृतीय नंदकिशोर मुंडा, लंबी कूद में प्रथम रमेश मरांडी, बहाराम हेंब्रम द्वितीय, नंदकिशोर मुंडा तृतीय रहे. पुरस्कार वितरण समारोह में मुख्य अतिथि कंडेर मुखिया भानु कुमारी मोदी, उप मुखिया महालाल सोरेन, समाजसेवी चूरामन महतो, संतोष करमाली, सुनील मरांडी, बिंदु मरांडी, पवन कुमार, राहुल कुमार, मैच रेफरी परमेश्वर मरांडी, सिकंदर मरांडी आदि मौजूद थे. कार्यक्रम में पूर्व युवा स्वयंसेवक पारसनाथ महतो ने कहा कि खेल के प्रति लोगों को प्रेरित करने से गांवों की प्रतिभा उभरकर आयेगी.

गोमिया फाल्कन्स ने दो मैच जीते

बोकारो थर्मल. बोकारो थर्मल स्थित स्वामी विवेकानंद मैदान में आयोजित पांच दिवसीय दिवाली धमाका क्रिकेट प्रतियोगिता के चौथे दिन शुक्रवार को तीन मैच हुए. पहले मैच में गोमिया फाल्कन्स ने एमएलसीसी बांधडीह को और दूसरे मैच में निराला स्ट्राइकर्स ने स्टूडेंट्स कॉर्नर छह विकेट से हराया. पहले मैच में प्रवीण सिंह और दूसरे मैच में आफरीदी मैन ऑफ द मैच रहे. तीसरे मैच में गोमिया फाल्कन्स और निराला स्ट्राइकर्स के बीच मुकाबला हुआ. गोमिया फाल्कन्स ने अपने शानदार फॉर्म को बरकरार रखते हुए निराला स्ट्राइकर्स को छह विकेट से शिकस्त दी. गोमिया फाल्कन्स के प्रवीण सिंह मैन ऑफ द मैच रहे. प्रतियोगिता का फाइनल मैच शनिवार को होगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >