Bokaro News : गोमिया में प्रखंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता शुरू

Bokaro News : गोमिया में दो दिवसीय प्रखंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता मंगलवार को शुरू हुआ.

ललपनिया, गोमिया में दो दिवसीय प्रखंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता मंगलवार को शुरू हुआ. विवेकानंद यूथ क्लब होन्हे द्वारा गिधनिया मैदान में आयोजित इस प्रतियोगिता का उद्घाटन मैच हरदगड़ा और बनटोलवा के बीच हुआ. इसमें बनटोलवा की टीम पेनल्टी शूटआउट में 11-10 से विजयी रही. प्रतियोगिता में आठ टीमें भाग ले रही हैं. बुधवार को महिलाओं के लिए कबड्डी, 200 मीटर दौड़, रस्सी कूद और पुरुषों के लिए 400 मीटर दौड़, लंबी कूद का आयोजन किया जायेगा. मौके पर युवा स्वयं सेवक पारसनाथ महतो, सुनील मरांडी, बिंदु मरांडी, पवन कुमार, राहुल कुमार, मैच रेफरी परमेश्वर मरांडी, बीएफटी राजेश कुमार, सिकंदर मरांडी आदि मौजूद थे.

डीएवी ललपनिया की खो-खो टीम को किया गया पुरस्कृत

ललपनिया. डीएवी स्कूल टीटीपीएस ललपनिया में मंगलवार को अंडर 14 बालक वर्ग खो-खो टीम को प्राचार्य तन्मय बनर्जी ने पुरस्कृत किया. 11 और 12 अक्टूबर को डीएवी स्कूल हेहल रांची में आयोजित राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में इस टीम ने स्वर्ण पदक जीता था. टीम के मो रेहान ने बेस्ट प्लेयर का खिताब जीता था. मौके पर खेल प्रशिक्षक अजमल हुसैन, शिक्षक रणजीत कुमार सिंह, राम निवास रॉय, मनोज कुमार सिंह, संदीप कुमार, नेहा रानी, सुभाष मिश्र, पी पाणिग्रही, मुकेश कुमार, मधु कुमारी उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >