डीएवी तेनुघाट और बीआरएल डीएवी स्कूल भंडारीदह में शनिवार को आशीर्वचन समारोह का आयोजन हुआ. तेनुघाट के कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में एसडीपीओ वशिष्ठ नारायण सिंह थे. संस्कृत शिक्षक द्रविण कुमार कर के सानिध्य में वैदिक हवन हुआ. इसमें मुख्य अतिथि, प्राचार्या स्तुति सिन्हा, शिक्षक और कक्षा दसवीं एवं बारहवीं के परीक्षार्थी शामिल हुए. मुख्य अतिथि ने परीक्षार्थियों से कहा कि सफलता प्राप्ति के लिए अनुशासन, आत्मविश्वास और ईमानदारी से काम करना जरूरी है. प्राचार्या ने भी आत्मविश्वास बनाये रखने की बात कही. विद्यार्थियों को स्मृति चिह्न भी दिया गया. कार्यक्रम के आयोजन में सीसीए प्रमुख लक्ष्मी गुप्ता, असगर अली, खेल शिक्षक सूरज कुमार व शिक्षक संदीप कुमार का योगदान रहा. बीआरएल डीएवी पब्लिक स्कूल भंडारीदह में दसवीं बोर्ड परीक्षा में शामिल होने वाले विद्यार्थियों के मानसिक, बौद्धिक एवं आत्मिक सशक्तिकरण के उद्देश्य से विशेष हवन, पूजन व आशीर्वचन कार्यक्रम का आयोजन किया गया. मौक पर प्राचार्य आरके सिंह, एके मिश्रा, मो सगीर आलम अंसारी, राजेश तिवारी, संतोष कुमार झा, दीपक कुमार, कृष्ण कुमार झा, रंजीत कुमार सिंह आदि थे.
Bokaro News : डीएवी स्कूलों में आशीर्वचन कार्यक्रम का आयोजन

Bokaro News : डीएवी स्कूलों में आशीर्वचन कार्यक्रम का आयोजन
Copied link
Bokaro News : डीएवी तेनुघाट और बीआरएल डीएवी स्कूल भंडारीदह में आशीर्वचन समारोह का आयोजन हुआ.