Bokaro News: नवजात को सीडब्ल्यूसी ने सौंपा धनबाद के विशेष दत्तक ग्रहण संस्था को

Bokaro News: बरमसिया ओपी क्षेत्र में सात फरवरी को मिला था नवजात, सदर अस्पताल में कराया गया था भर्ती

बोकारो, बरमसिया ओपी क्षेत्र में सात फरवरी को मिले नवजात बालक के स्वस्थ होने पर शनिवार को सीडब्ल्यूसी (बाल कल्याण समिति) बोकारो अध्यक्ष डॉ शंकर रवानी ने सदर अस्पताल से विशेष दत्तक ग्रहण संस्था धनबाद को सौंपा. डॉ रवानी ने कहा कि सात फरवरी को नवजात बालक बरमसिया ओपी थाना क्षेत्र के एक सुनसान जगह से मिला था. सीडब्ल्यूसी ने त्वरित कार्रवाई करते हुए ओपी प्रभारी बरमसिया को नवजात बालक को प्रस्तुत करने का लिखित निर्देश दिया था. मुख्यालय डीएसपी अनिमेष गुप्ता से दूरभाष पर सहयोग की अपील की गयी थी. ओपी प्रभारी ने आठ फरवरी को नवजात को सीडब्ल्यूसी के समक्ष प्रस्तुत किया. बाल कल्याण समिति ने सदर अस्पताल के एसएनसीयू वार्ड में भर्ती कराया था. डॉ रवानी ने आम जनता से अपील की है कि गोद लेने के लिए https://cara.wcd.gov.in/ पर जाकर आवेदन दे सकते है. ज्ञात हो कि इस नवजात बालक को क्षेत्र में जिस महिला ने देखा था. नवजात को तत्काल अपने पास रख लिया था. इसे लेकर स्थानीय लोगों ने चंदनकियारी रोड को घंटों जाम कर दिया था. काफी संख्या में ग्रामीण बाल कल्याण समिति कार्यालय आकर उसी महिला को बच्चा देने का आग्रह कर रहे थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >