Bokaro News: बोकारो में सरकारी शराब दुकानों का ऑडिट शुरू, 5 जुलाई से बंद रहेंगी दुकानें

Bokaro News: बोकारो में 5 जुलाई से 83 सरकारी शराब दुकानें बंद हो जायेगी. सरकार का केसी कंपनी के साथ एग्रीमेंट खत्म हो चुका है. सरकार ने कोई अवधि विस्तार भी नहीं किया. इसे लेकर जिले के 28 दुकानों का ऑडिट हो चुका है. दंडाधिकारी की मौजूदगी में वीडियो रिकॉर्डिंग कर सामान टेकओवर किया जा रहा है.

Bokaro News | बोकारो, रंजीत कुमार: बोकारो जिले में चल रही 83 सरकारी मसालेदार देशी-विदेशी शराब की दुकान पांच जुलाई से बंद हो जायेगी. 30 जून को केएस मल्टी फैसिलिटी कंपनी का एग्रीमेंट सरकार से समाप्त हो गया. सरकार की ओर से अवधि विस्तार नहीं किया गया. कोई नया आदेश भी लागू नहीं किया गया है. इस कारण जिले में चल रहे सभी 83 सरकारी शराब दुकानों का ऑडिट होने के बाद बंद रहेगी.

ऑडिट के बाद दुकानें सील

बता दें कि दंडाधिकारी की उपस्थिति में जिले के ग्रामीण व शहरी क्षेत्र के 28 सरकारी शराब दुकानों का ऑडिट हो गया है. जिन दुकानों का ऑडिट हुआ है, उसे दंडाधिकारी की उपस्थिति में उत्पाद विभाग के अधिकारी सील कर रहे हैं. पांच जुलाई के बाद जब तक सरकार से कोई आदेश नहीं मिल जाता है, तब तक सभी दुकानें बंद रहेंगे. शराब दुकान बंद होने से विभाग को जो राजस्व वसूली का लक्ष्य दिया गया है. उसे प्राप्त करने में भी परेशानी होगी.

झारखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

वीडियो रिकॉर्डिंग कर सामान टेकओवर

शराब ( सांकेतिक तस्वीर )

जिला प्रशासन के अधिकारियों को दंडाधिकारी बनाया गया है. उनकी उपस्थिति में दुकान के सभी सामानों को हैंडओवर लिया जा रहा है. इसके लिए ऑडिटर की टीम, एजेंसी का एक नामित व्यक्ति, दंडाधिकारी, उत्पाद विभाग के कर्मचारी की उपस्थिति में वीडियो रिकॉर्डिंग करते हुए सभी सामानों का टेकओवर किया जा रहा है. प्रत्येक दुकान से शराब की बोतलें, स्कैनर, प्रिंटर, फ्रिज, रजिस्टर सहित अन्य समानों को की लिस्ट बनायी जा रही है. ताकि किसी तरह की कोई गड़बड़ी ना हो सके.

इसे भी पढ़ें Ranchi News: बिरसा जू में शेर शशांक की मौत, पोस्टमॉर्टम में सामने आये कैंसर के लक्षण

सहायक उत्पाद आयुक्त ने कहा…

इस संबंध में बोकारो सहायक उत्पाद आयुक्त उमाशंकर सिंह ने कहा कि जब तक कोई आदेश सरकार की ओर से नहीं आ जाता है. ऑडिट के बाद जिले की सभी शराब दुकानें बंद रहेंगी. शराब दुकान में रखे गये शराब सहित सभी सामानों का दंडाधिकारी की उपस्थिति में वीडियो रिकॉर्डिंग करते हुए मिलान किया जा रहा है. इसके बाद सील किया जा रहा है.

इसे भी पढ़ें

Crime News: आपसी विवाद में चचेरे भाई ने खेला खूनी खेल, भाई पर चलायी 4 गोलियां

Crime News: पलामू में 80 लाख से अधिक की अंग्रेजी शराब जब्त करने से हड़कंप, तस्करी की आशंका

रांची में बारिश की रिमझिम फुहारों से भीगी सड़कें, IMD का येलो अलर्ट, जानें आपके जिले में कैसा रहेगा मौसम

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rupali das

नमस्कार! मैं रुपाली दास, एक समर्पित पत्रकार हूं. एक साल से अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हूं. वर्तमान में प्रभात खबर में कार्यरत हूं. यहां झारखंड राज्य से जुड़े महत्वपूर्ण सामाजिक, राजनीतिक और जन सरोकार के मुद्दों पर आधारित खबरें लिखती हूं. इससे पहले दूरदर्शन, हिंदुस्तान, द फॉलोअप सहित अन्य प्रतिष्ठित समाचार माध्यमों के साथ भी काम करने का अनुभव है.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >