आंदोलित झारखंड के सहायक पुलिसकर्मी सड़क पर उतरे, बोकारो से रांची के लिए शुरू किया पैदल मार्च

झारखंड के सहायक पुलिसकर्मियों का आंदोलन तेज हो गया है. आंदोलनरत पुलिसकर्मी सड़क पर उतर गये हैं. इन्होंने अलग-अलग जिलों से राजधानी रांची तक मार्च शुरू किया है. बोकारो जिला से रांची के लिए पुलिसकर्मी सड़क मार्ग से पैदल मार्च कर रहे हैं.

रांची : झारखंड के सहायक पुलिसकर्मियों का आंदोलन तेज हो गया है. आंदोलनरत पुलिसकर्मी सड़क पर उतर गये हैं. इन्होंने अलग-अलग जिलों से राजधानी रांची तक मार्च शुरू किया है. बोकारो जिला से रांची के लिए पुलिसकर्मी सड़क मार्ग से पैदल मार्च कर रहे हैं.

आंदोलन के तहत सहायक पुलिसकर्मी सड़क मार्ग से रांची रवाना हो गये हैं. बोकारो पुलिस लाइन से 86 महिला एवं पुरुष पुलिसकर्मी सड़क मार्ग से रांची जा रहे हैं. रांची मार्च के दौरान एक नजारा यह भी देखने को मिला कि महिला पुलिसकर्मी अपनी गोद में बच्चे को लेकर पैदल रांची चली जा रही हैं.

उल्लेखनीय है कि सहायक पुलिसकर्मियों का अगला कार्यक्रम रांची में राजभवन और मुख्यमंत्री आवास घेराव का है. पुलिसकर्मियों का कहना है कि जब बहाली 3 वर्ष पूर्व हुई थी, तो इन लोगों को आश्वासन दिया गया था कि उन्हें पुलिस बहाली में प्राथमिकता दी जायेगी.

Also Read: मदरसा शिक्षकों, पारा शिक्षकों एवं टेट पास अभ्यर्थियों को सुखद समाचार देंगे झारखंड के शिक्षा मंत्री

इतने दिन बीत जाने के बाद भी उन्हें प्राथमिकता के आधार पर अब तक बहाल नहीं किया गया. इनकी मांग है कि उन्हें समान काम का समान वेतन दिया जाये. इन्होंने कहा कि जिस प्रकार से गृह, कारा एवं आपदा विभाग के द्वारा बहाली के वक्त यह आश्वासन दिया था कि पुलिस बहाली में सभी सहायक पुलिस कर्मियों को प्राथमिकता के आधार पर बहाली की जायेगी, लेकिन इस वादे को विभाग पूरा नहीं कर रहा है.

यही कारण है कि सभी सहायक पुलिसकर्मी आंदोलनरत हैं. पैदल मार्च करते हुए रांची के लिए निकल पड़े हैं. कर्मियों का कहना है कि हमें समान काम का समान वेतन मिलना चाहिए. महंगाई के इस दौर में सिर्फ 10 हजार रुपये प्रति माह मिलने वाले वेतन से गुजारा नहीं हो रहा. इसलिए आंदोलन जरूरी है.

Also Read: लालू प्रसाद यादव की जमानत याचिका पर सुनवाई टली, 9 अक्टूबर को फिर होगी हियरिंग

Posted By : Mithilesh Jha

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >