Bokaro News : सेल चेयरमैन के नाम से मैसेज भेज पैसे मांग रहे साइबर ठग

Bokaro News : सेल मुख्यालय की विजिलेंस व इंटेलिजेंस टीम ने शुरू की जांच

Bokaro News : साइबर अपराधी सेल चेयरमैन अमरेंदु प्रकाश के नाम पर पैसे मांग रहे हैं. उनके नाम वाले व्हाट्सऐप से कॉल कर और मैसेज कर ठगने की कोशिश की जा रही है. व्हाट्सऐप के डीपी में चेयरमैन का फोटो भी लगा है. सूत्रों के अनुसार, सेल-बोकारो इस्पात संयंत्र के अधिकारी, कर्मचारी, ठेकेदार और वेंडर साइबर ठगों के निशाने पर हैं. इस बीच, सेल ने चेयरमैन के नाम से आने वाले किसी भी कॉल या संदेश से सावधान रहने को कहा है. सेल के दो अधिकारियों को ऐसा ही मैसेज कर ठगों ने मोबाइल नंबर-234706-5238406 पर चेयरमैन से बात करने को कहा है. मामले की गंभीरता को देख सेल मुख्यालय की विजिलेंस व इंटेलिजेंस टीम ने जांच शुरू कर दी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: MANOJ KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >