Bokaro News : चार लेबर कोड के खिलाफ यूनियनों में रोष

Bokaro News : संयुक्त ट्रेड यूनियन मोर्चा की ओर से सीसीएल कथारा की कई परियोजनाओं में पिट मीटिंग की गयी.

बेरमो, संयुक्त ट्रेड यूनियन मोर्चा की ओर से सीसीएल कथारा एरिया के गोविंदपुर परियोजना परिसर में सोमवार को पिट मीटिंग की गयी. मजदूरों को संबोधित करते हुए एटक नेता लखन लाल महतो ने कहा कि केंद्र सरकार 29 श्रम कानूनों को चार लेबर कोड में बदल कर मजदूरों को उनके अधिकारों से वंचित और ट्रेड यूनियनों को अपंग कर देगी. कोयला उद्योग सहित सभी सार्वजनिक उद्योगों को निजी हाथों में सौंप देने की योजना है. इसके खिलाफ यूनियनों का संघर्ष जारी है और अंतिम समय तक लड़ाई जारी रहेगी. नौ जुलाई की देशव्यापी हड़ताल को सफल बनाना है. हड़ताल को लेकर पुनः नोटिस दी जायेगी. मजदूर संघर्ष के लिए तैयार रहे. मौके पर विश्वनाथ महतो, परण महतो, मेघवाल महतो, अशोक रविदास, मिथिलेश कुमार महतो, मोहन रवानी सहित कई मजदूर उपस्थित थे.

कई परियोजनाओं में की गयी पिट मीटिंग

कथारा. सीसीएल कथारा कोलियरी व वाशरी सहित अन्य परियोजनाओं में संयुक्त ट्रेड यूनियन मोर्चा की ओर से मंगलवार को पिट मीटिंग की गयी. कथारा कोलियरी रनिंग सेक्शन परिसर में वक्ताओं ने कहा कि अगर चार लेबर कोड लागू हो गये तो ट्रेड यूनियनों के अधिकार छीने जायेंगे और इससे कॉरपोरेट घरानों को लाभ पहुंचेगा. सरकार की मजदूर विरोधी नीतियों के खिलाफ एकजुट होकर संघर्ष करें और नौ जुलाई की की देशव्यापी हड़ताल को सफल बनाएं. मौके पर एक्टू के बालेश्वर गोप, अजय कुमार सिंह, मथुरा सिंह यादव, रामेश्वर चौधरी, राजदेव चौहान, देवेंद्र यादव, मदन गोप, तस्लीम अख्तर, देवेंद्र यादव, इस्लाम अंसारी, महबूब अंसारी आदि थे. कथारा वाशरी में हुई पिट मीटिंग में सर्वजीत कुमार पांडेय, सरोधा मांझी, रामविलास रजवार, जारंगडीह में निजाम अंसारी, एसबी सिंह दिनकर, कमलेश कुमार गुप्ता, कामोद प्रसाद, बालगोविंद मंडल आदि उपस्थित थे.

जारंगडीह. कथारा क्षेत्र के जारंगडीह खुली खदान परिसर में आयोजित पिट मीटिंग में यूनियनों ने नेताओं ने कहा कि नौ जुलाई की हड़ताल को सफल बना कर सरकार को करारा जवाब दें. मौके पर जमसं के कामोद प्रसाद, सीटू के श्याम बिहारी सिंह दिनकर, खागेश्वर रजक, बालगोविंद मंडल, निजाम अंसारी, कमलेश गुप्ता आदि थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >