चास प्रखंड के कालापत्थर गांव में सरकारी जमीन पर बिजली विभाग द्वारा 33/11 केवी विद्युत सब स्टेशन और ट्रांसफार्मर रिपेयरिंग वर्कशॉप का निर्माण किया जायेगा. इसको लेकर शनिवार को बोकारो उपायुक्त के निर्देश पर कालापत्थर मौजा में स्थानीय जनप्रतिनिधि की मौजूदगी में दो एकड़ जमीन चिह्नित की गयी. इसके बाद भूमि पूजन कर जमीन समतलीकरण का कार्य शुरू किया गया. विद्युत कार्यपालक अभियंता एसबी तिवारी ने कहा कि लगभग चार करोड़ रुपये की लागत छह महीना में निर्माण कार्य को पूर्ण कराया जायेगा.
मौके पर बीके राम, एइ दुर्गा शंकर सिंह, जेइ पंकज मोदी, चंद्रगुप्त बिरोली, अंचल कर्मचारी मनोज कुमार मिश्र, अमीन सुरेश महतो, कालापत्थर मुखिया दिनेश कुमार रजक, मनपुरण रजक, सुजीत चक्रवर्ती, कांग्रेस नेता हीरालाल शर्मा, मिथिलेश शर्मा, भीखा चक्रवर्ती, मो इमरान, सोनाय चक्रवर्ती, ठाकुरदास गोप, रवि गोप, सीताराम महतो, भीम रजक, गयाराम शर्मा, मुरलीधर महतो आदि उपस्थित थे.Bokaro News : कालापत्थर में बनेगा विद्युत सब स्टेशन और ट्रांसफार्मर रिपेयरिंग वर्कशॉप
Bokaro News : चास प्रखंड के कालापत्थर में केवी विद्युत सब स्टेशन और ट्रांसफार्मर रिपेयरिंग वर्कशॉप बनेगा.
