टीम ने लिया साडम, चटनियां बागी का जायजा

गोमिया : प्रखंड की साड़म पूर्वी पंचायत के चटनियां बागी में कोरोनो के चार मरीज मिलने के बाद प्रशासन द्वारा साड़म, चटनियांबागी सहित आसपास के क्षेत्रों की सीसीटीवी कैमरे से सतत निगरानी की जा रही है. सीओ ओमप्रकाश मंडल, गोमिया के इंस्पेक्टर सुजीत कुमार, थाना प्रभारी विनय कुमार ने शनिवार को क्षेत्र में घूम-घूम कर […]

गोमिया : प्रखंड की साड़म पूर्वी पंचायत के चटनियां बागी में कोरोनो के चार मरीज मिलने के बाद प्रशासन द्वारा साड़म, चटनियांबागी सहित आसपास के क्षेत्रों की सीसीटीवी कैमरे से सतत निगरानी की जा रही है. सीओ ओमप्रकाश मंडल, गोमिया के इंस्पेक्टर सुजीत कुमार, थाना प्रभारी विनय कुमार ने शनिवार को क्षेत्र में घूम-घूम कर स्थिति का जायजा लिया. जगह-जगह पुलिस बल तैनात हैं और सभी रास्तों की बेरिकेडिंग कर सील कर दिया गया है.

कोरोना वॉलंटियर्स राशन व सब्जी की घर-घर डिलीवरी कर रहे हैं. अत्यंत गरीब लोगों के लिए प्रशासन व स्थानीय मुखिया राशन का पैकेट वितरित कर रहे है. इधर, गोमिया सीएचसी के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ हालेन बारला ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग की टीम चटनियांबागी, ललपनिया, स्वांग आदि क्षेत्रों में होम क्वारंटाइन किये गये लोगों की स्वास्थ्य की जांच व निगरानी कर रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Shaurya punj

मैं धर्म, ज्योतिष और आध्यात्मिक विषयों पर लेखन में विशेषज्ञता रखता हूं. हस्तरेखा शास्त्र, राशिफल, ग्रह-नक्षत्र, धार्मिक परंपराओं और पौराणिक कथाओं से जुड़े विषयों पर मेरी विशेष रुचि और गहरी समझ है. रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से मास कम्युनिकेशन में स्नातक करने के बाद मैंने डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव हासिल किया है. धर्म और ज्योतिष के अलावा एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और शिक्षा जैसे विषयों पर भी लगातार लेखन करता रहा हूं. मेरी कोशिश रहती है कि जटिल विषयों को आसान, रोचक और भरोसेमंद तरीके से पाठकों तक पहुंचाया जाए.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >