Bokaro News : बंद खदान में डूबने से युवक की मौत

Bokaro News : गांधीनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत जरीडीह बाजार के समीप बोकारो कोलियरी की बंद पांच नंबर खदान के पानी में डूबने से रविवार को अशोक यादव (38 वर्ष) की मौत हो गयी. वह रांची धौड़ा का रहने वाला था.

गांधीनगर. गांधीनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत जरीडीह बाजार के समीप बोकारो कोलियरी की बंद पांच नंबर खदान के पानी में डूबने से रविवार को अशोक यादव (38 वर्ष) की मौत हो गयी. वह रांची धौड़ा का रहने वाला था. प्राइवेट चालक का काम करता था. उसका एक पुत्र व एक पुत्री है. परिजनों के अनुसार अशोक यादव को कभी-कभार मिर्गी का दौरा पड़ता था. रविवार दोपहर में वह बाल और दाढ़ी बनाने के बाद नहाने के लिए खदान में गया था. नहाने के दौरान पानी में डूब गया. इधर, काफी देर बाद भी अशोक यादव घर नहीं लौटा तो परिजन खोजबीन करने लगे. खदान में उसकी लाश मिली. आशंका है कि नहाने के क्रम में उसे शायद मिर्गी का दौरा पड़ा होगा. गांधीनगर थाना के एसआइ रवि नारायण झा, एएसआइ श्रीकांत दवे, अरविंद कुमार सहित जवान पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर सीसीएल ढोरी केंद्रीय अस्पताल के मर्चरी में रखवा दिया. पोस्टमार्टम सोमवार को कराया जायेगा. पंचायत समिति सदस्य शंभू कुमार सोनी ने कहा कि मृतक के आश्रित को हर संभव सरकारी सहायता दिलाने का प्रयास किया जायेगा. राकेश वर्मा, सोनू रविदास, वीरेंद्र सोनी, कन्नू यादव, सुरेश साव आदि शोक संतप्त परिवार को ढांढस बंधाने पहुंचे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >