Bokaro News: रांची से भटक कर कसमार पहुंची युवती को परिजनों को सौंपा

Bokaro News: सोशल मीडिया में वायरल करने के बाद अरगोड़ा पुलिस व परिजनों तक पहुंची थी सूचना

Bokaro News: रांची जिले के अरगोड़ा थाना क्षेत्र से भटक कर कसमार पहुंची एक अर्द्ध विक्षिप्त आदिवासी युवती को मंगलवार को उसके परिजनों को सकुशल सौंप दिया गया. युवती रविवार की शाम को भटक कर कसमार पहुंची थी. युवती के भाई ने बताया कि उसकी बहन की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है. वह रविवार को मां के साथ बैंक गयी थी. मां पैसा निकासी के लिए बैंक के अंदर गयी, तब तक बहन अचानक गायब हो गयी. देर शाम तक उसकी खोजबीन की गयी, लेकिन कहीं कोई पता नहीं लगा. इसके बाद उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट अरगोड़ा थाना में दर्ज करायी गयी. इधर, युवती के भटक कर कसमार पहुंचने पर सोमवार को कसमार कर सामाजिक कार्यकर्ता शेखर शरदेंदु ने सोशल मीडिया पर युवती की तस्वीर वायरल की. इसके बाद अरगोड़ा थाना को इसकी जानकारी मिली और पुलिस ने उसके परिजनों को सूचना दी. कसमार पहुंचे परिजनों ने युवती को सुरक्षित अपने घर में पनाह देने वाले कसमार के व्यवसायी अनु मुखर्जी व उसके परिवार के सदस्यों को धन्यवाद दिया. कसमार थाना में आवश्यक कागजी प्रक्रिया के बाद कसमार पुलिस ने युवती को उनके परिजनों को सौंप दिया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: MANOJ KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >