Bokaro News : नौकरी दिलाने के नाम पर 24 हजार रुपये ठगी का आरोप

Bokaro News : मुख्यमंत्री को लिखा पत्र

Bokaro News : ओएनजीसी में नौकरी लगाने के नाम पर सियारी पंचायत के रविदास टोला निवासी अजय रविदास से 24 हजार रुपये ठगने का आरोप सियारी पंचायत के मुखिया रामबृक्ष मुर्मू ने प्रखंड अंतर्गत साड़म के मेहबूब अंसारी पर लगाया है. इस संबंध में मुखिया ने मुख्यमंत्री को एक पत्र प्रेषित कर कानूनी कार्यवाही की मांग की है. मुखिया ने पत्र की प्रतिलिपि उपायुक्त बोकारो, बेरमो अनुमंडल पदाधिकारी सहित ओएनजीसी परिसंपत्ति प्रबंधक को भी प्रेषित किया है. मुखिया श्री मुर्मू ने बताया कि इस संबंध में सियारी पंचायत के रविदास टोला निवासी अजय रविदास ने उनसे मेहबूब अंसारी के खिलाफ लिखित शिकायत की है. जब उन्होंने मामले की छानबीन की तो आरोप सही पाया. मुखिया ने बताया कि अजय रविदास बेरोजगार युवक है, जो किसी तरह मेहनत मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करता है. उन्होंने बताया कि मेहबूब अंसारी को पैसा दिए पांच वर्ष हो गये इस दौरान अजय को ओएनजीसी में न नौकरी मिली और न ही उसका पैसा वापस मिला है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Manoj kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >