एग्जीक्यूटिव और नॉन-एग्जीक्यूटिव कैडर्स के 148 पदों पर होगी बहाली

आवेदन प्रक्रिया एक दिसंबर से शुरू होगी बोकारो : स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (सेल) ने एग्जीक्यूटिव और नॉन-एग्जीक्यूटिव कैडर्स के 148 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है. इच्छुक उम्मीदवार सेल की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं. आवेदन प्रक्रिया एक दिसंबर से शुरू होगी. आवेदन की आखिरी तारीख 31 दिसंबर […]

आवेदन प्रक्रिया एक दिसंबर से शुरू होगी

बोकारो : स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (सेल) ने एग्जीक्यूटिव और नॉन-एग्जीक्यूटिव कैडर्स के 148 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है. इच्छुक उम्मीदवार सेल की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं. आवेदन प्रक्रिया एक दिसंबर से शुरू होगी. आवेदन की आखिरी तारीख 31 दिसंबर है.
मेडिकल ऑफिसर (डेंटल) पद के लिए डेंटल में बैचलर की डिग्री, नॉन एग्जीक्यूटिव पद के लिए मैट्रिक पास होने के साथ संबंधित विषय में डिप्लोमा की डिग्री और नर्सिंग सिस्टर पद के लिए बीएससी की डिग्री जरूरी है.
ये है आवेदन शुल्क : मेडिकल ऑफिसर के लिए 500 रुपया, माइनिंग फोरमैन, सर्वेयर (माइंस), नर्सिंग सिस्टर, ऑपरेटर कम टेक्नीशियन (ट्रेनी) पद के लिए 250 और माइनिंग मेट, अटेंडेंट-कम टेक्नीशियन (ट्रेनी) पद के लिए 150 रुपया आवेदन शुल्क है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >